Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो इंदौर

इंदौर :- खजराना के खसरा नंबर 1122,1123, 1124, 1125, 1136, 1137/1, 1137/2 व अन्य खसरों को सम्मिलित कर जितेंद्र धवन उर्फ हैप्पी धवन और राजीव धवन उर्फ लक्की धवन द्वारा आवैधनिक रूप से राज रतन एवेन्यू के नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही थी, व तथ्यों को छुपाकर नगर तथा ग्राम निवेश (TNC) कार्यालय इंदौर व कार्यालय नगर पालिक निगम इंदौर से विकास अनुमति ली गयी थी, जिसकी शिकायत मयप्रमाण संबंधित कार्यालय में की गई, तथा शिकायत को सही पाए जाने पर नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय इंदौर (TNC) द्वारा मार्च 2022 में अनुमति (TNC) निरस्त कर दि गयी व कार्यालय नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा आदेश दिनांक :- 25-04-2022 को कॉलोनी विकास अनुमति इस्थगित कर दी गयी । शिकायत करता शहज़ाद पटेल द्वारा अपनी शिकायत में बताया गया कि उक्त कालोनी की अनुमति निरस्त व इस्थगित होने के बाद भी कॉलोनी में रजिस्टर्ड विक्रय पत्रो के माध्यम से भू-माफिया धवन बंधुओं द्वारा प्लाट बेचे जा रहे है, तथा जनता को एक बार फिर ठगने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी शिकायत शहज़ाद पटेल द्वारा कलेक्टर महोदय इंदौर ओर निगमआयुक्त महोदय इंदौर को मय-प्रमाण की गई और भू-माफिया पर कार्यवाही करने की मांग की गई, व कालोनी में सभी प्रकार के विक्रय पर रोक लगाने की मांग की गई, अधिकारियों द्वारा कार्यवाही का आश्वाशन शिकायत करता को दिया गया है ।