Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुकेश गेहलोत

डेहरी में हुआ विशाल रक्तदान शिविर संपन्न ..
जी हां मन में सच्ची लगन कुछ करने का जज्बा सही प्रेरणा अपनों का साथ मिले तो असंभव कार्य भी संभव किया जा सकता है और यही कार्य कर दिखाया नगर की युवा समाज सेवी संगठन महाकाल सेना ने संकल्प आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता रक्तदान महादान को लेकर पिछले कई दिनों से सफल व सार्थक प्रयास निरंतर गांव व आसपास क्षेत्र में करते रहे और कुछ कर दिखाने के जज्बे के साथ सभी अपनों के साथ मिलकर एवं टीम रक्तदूत निमाड़ की प्रेरणा से आज दिनांक 4 सितंबर 2022 को राठौर धर्मशाला अद्भुत अविस्मरणीय रक्तदान शिविर संपन्न कर दिखाया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के प्रसिद्ध संत 1008 श्री सुरजपुरी महाराज गंगाकुई बाग वाले बाबा जी के हाथों संपन्न हुआ। साथ ही रक्त दूध टीम निमाड़ के अध्यक्ष विक्रम जी चोयल देवेंद्र जी पाटीदार श्री राम जी पाटीदार मनीष जी भायल एवं राठौर समाज के अध्यक्ष अलीराजपुर तथा नगर के सरपंच धनपाल डावर उपसरपंच नितिन शीलाका समाजसेवी मुकेश जी गहलोत सुनील जी राठोस की प्रमुख उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ हुआ।
महाकाल सेना द्वारा आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर में कुल 215 यूनिटी का रक्तदान हुआ जिसमें नगर व आसपास क्षेत्र के युवा मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया महाकाल सेना के सभी सदस्यों के साथ ही नगर के सभी सकरी युवा समाजसेवी और पत्रकार बंधु इस आयोजन में सक्रिय नजर आए वही इस आयोजन में पधारे पूज्य संत श्री का साल श्रीफल से सम्मान किया गया वही टीम रक्त दूत के सभी सदस्यों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। रक्तदान शिविर में रक्त संग्रह के लिए जिला चिकित्सालय धार जिला चिकित्सालय बड़वानी से स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थे मई इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरी के डॉक्टर कवीश्वर रावत सहित उनकी पूरी टीम इस शिविर के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थी और सराहनीय सहयोग प्रदान किया। महाकाल सेना के अध्यक्ष विदित राठौड़ सहित सदस्य उमंग सोलंकी दिव्यराज पवार अक्षत जैन वरुण राठौड़,राजा राठौड़,भावेश राठौड़,गोरव सेन,शुभम महाजन,यश गुप्ता,अरुण राठौड़,आदित्य गुप्ता,मोहित सोलंकी,प्रतीक भोपे, गोरव गुप्ता,अंशु महाजन,अभिनदंन राठौड़,कौशिक राठौड़,कपिल हलधर सहित सभी सदस्यों ने सभी का आभार माना ।