ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत बैंको द्वारा ऋण स्वीकृत हितग्रहियों का निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित होगा।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को मनोवैज्ञानिक पद्धति से स्वयं का उद्योग व्यवसाय लगाने एवं उसका सफल संचालन करने हेतु तैयार करना है। साथ ही शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी एवं स्वयं के उद्योग आधार पंजीयन करने में सेडमैप द्वारा सहयोग प्रदान किया जावेगा। स्वरोजगार स्थापना हेतु विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले में पाये जाने वाले कच्चामाल, भौतिक संसाधनों, इकाई स्थपना प्रक्रिया, समस्यओं का समाधान, विपणन कला कौशल, गहन बाजार सर्वेक्षण, कार्यशील पूंजी एवं नगद प्रबंधन, वस्तु की लागत एवं मूल्य निर्धारण, सम्प्रेषण कला, व्यावसायिक समझौतो का महत्व, जी.एस.टी. इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। प्रशिक्षण के पश्चात विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) के जिला समन्वयक श्री एन.एस. तोमर के मोबाइल नं. 8319656369 पर भी प्राप्त की जा सकती है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है