ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

एसडीएम मालथौन ने मालथौन अनुविभाग के अंतर्गत चार ग्रामों के निवासियों की सुविधा को देखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन आवंटन की दुकानों में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार ग्राम बड़राहो व बड़राहो टपरा का राशन डाबरी राशन दूकान के स्थान पर अब पथरिया चिंताई राशन दूकान से वितरित होगा। इसी प्रकार तिगरा बुजुर्ग व रेडोन मालगुजारी ग्रामों का राशन ग्रन्ट राशन दूकान के स्थान पर अब रेडोन मालगुजारी से वितरित किया जाएगा। एसडीएम मालथौन द्वारा यह परिवर्तन उक्त चारों ग्रामों के उपभोक्ताओं द्वारा मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के जनसमस्या निवारण शिविर व क्षेत्र भ्रमण में राशन दूकानों के दूरी पर होने व आवागमन में परेशानी होने की शिकायत की थी। इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामों के राशन वितरण केंद्रों में बदलाव करके समस्या का निराकरण किया गया है। शीघ्र ही पोर्टल पर नवीन पंचायतें दर्षित होने पर राशन पंचायत मुख्यालयों पर वितरण की योजना है ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है