ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी



भिंड. राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा देश में फैल रही नफरत की राजनीति को समाप्त कर देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का काम करेगी तथा कांग्रेस पार्टी 2024 में तानाशाही भाजपा सरकार को हटाकर सरकार बनाएगी यह बात भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए और देश के नेता राहुल गांधी का हौसला उपजाऊ करने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय डॉ राधेश्याम शर्मा जी के नेतृत्व में मानपुरा से बाराकलां तक पद यात्रा निकाली गई यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गुडडू संजय वाल्मीकि ने कहीं। प्रदेश सचिव श्री वाल्मीकि ने कहां है कि महंगाई बेरोज़गारी स्वास्थ्य शिक्षा अर्थव्यवस्था कालाधन जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा ने 2014 में केन्द्र में सरकार बनाई थी लेकिन आज भाजपा उन मुद्दों से जनता को भटकाकर धर्म और जाति की राजनीति कर रही हैं जिससे देश में नफरत और डर का माहौल पैदा हो रहा है तथा आज भाजपा सरकार मे गरीबी और अमीरी की खाई को बढा रहीं हैं जिससे आम आदमी का जीवन यापन करना असंभव हो रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी आज देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बार फिर जनता के हक और अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष करने को तैयार हैं। यात्रा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह जी, प्रदेश महासचिव श्री मोहम्मद खिजर कुरैशी जी, रामप्रकाश यादव जी, भगवान दास सेंथिया, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पिंकी भदौरिया, सेवादल के अध्यक्ष संदीप मिश्रा , महिला विंग की जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा , मनोज जैन अकोड़ा वाले आदि उपस्थित थे। भिंड से संभागीय ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी की खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है