ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


आज 11-9-22 को रात मैं करीब 10:30 बजे रुकमणी बाई पति राजेश कासदेकर उम्र 24 वर्ष निवासी देंदरी, जिला अमरावती जोकि विगत 4 माह से मायके में ग्राम जमनया में पिता मानिकराव के घर पर रह रही थी जिसे लेने के लिए पति अमरावती से आया था वह जाना नहीं चाहती थी इसी बात पर पति राजेश कासदेकर ने उसकी पत्नी रुकमणी बाई की गर्दन में बाई तरफ कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसकी गर्दन में गहरा घाव हो गया रिपोर्ट पर रात्रि में ही मौके पर 12:30 बजे देहाती नालसी पर धारा 307 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है घायल को जिला चिकित्सालय बैतूल भेजा गया जहां उसका डीडी कराया गया है एवं वह भर्ती है आरोपी राजेश कासदेकर को तलाश कर हिरासत में ले लिया गया है। देहाती नालसी पर से थाना में अपराध क्रमांक 370/22 धारा 307 भादवि की कायमी की गई है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है