
निवाड़ी से समर्थ नायक की रिपोर्ट
विशेष अभियान अभियान के दौरान 4632 हितग्राहियों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड
—
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में आज जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। पंचायत स्तरीय अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा हितग्राहियों को अभियान स्थल पंचायत भवन तक लाया गया और हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल झमनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय विशेष अभियान दौरान 4632 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री जांगिड़ के निर्देशानुसार और सीईओ जिला पंचायत श्री सक्सेना के मार्गदर्शन में एक साथ जिले भर में दो दिन विशेष अभियान चलाया गया। अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई। परिणाम स्वरूप अभियान के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए उत्सुकता और तत्परता से कार्य किया है।

More Stories
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
आपरेशन ट्रेप-02 के तहत वनमंडल धार में लगातार कार्यवाही में ट्रेक्टर व आयसर जप्ती की गई
स्वास्थ्य जागरूकता हेतु अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ की योजना को लेकर धार जिले के समाज जनों मे उत्साह व्याप्त।*