Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

*प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मनाएगी सेवा पखवाडा*

गुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा द्वारा “सेवा पखवाड़ा“ सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रत्येक मंडल में तालाब और जल संग्रहण के स्थानों पर श्रमदान कर साफ सफाई की जायेगी। मोदीजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। गुना जिले के प्रत्येक मंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाकर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम बढाना है। साथ ही सभी मंडलों में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कृत्रिम अंगों और उपकरणों का वितरण, टीबी मुक्त राष्ट्र, वृक्षारोपण कार्यक्रम, टीकाकरण केंद्रों पर स्टॉल लगाना, स्वच्छता अभियान, जल ही जीवन है सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत खेल कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम के फोटो सहित सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों की सूची बनाकर नमो ऐप पर प्रेषित करना हे: उक्त बात भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की बुधवार को भाजपा जिला गुना की आगमी कार्यक्रमों को लेकर भार्गव कृषि फार्म हाउस पर बैठक आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी, पूर्व विधायक ममता मीणा, संजय देशमुख, शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, चाचौड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता नाटाणी, जिला महामंत्री गिर्राज भार्गव, हेमराज किरार मंचासीन रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार द्वारा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें बूथ सषक्तिकरण, आजीवन समर्पण निधि एवं 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को सभी मंडलों में भव्यता के साथ करने हेतु मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए। साथ ही एक या दो दिनों में मंडल स्तर पर बैठके एवं शक्ति केंद्रों पर बैठके तय की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकल्प और प्रकोष्ठों के संयोजक मुख्य रूप से उपस्थित रहे