Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

सिराली भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय योजना अनुसार 15 सितंबर को ज्ञापन दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें किसान एवं कृषि से जुड़ी हुई स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय समस्याओं तक के लिए शासन एवं प्रशासन को ज्ञापन दिया जाता है इसी विषय अंतर्गत सिराली तहसीलदार को तीन ज्ञापन सौंपे गए, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री,एवं जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिए गए जिसके कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार रखी गई हैं, भारत सरकार किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य नहीं अपितु लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य प्रदान करें,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खेत को इकाई माना जाए तथा प्रीमियम 1.5 प्रतिशत से अधिक ना हो, सभी कृषि यंत्रों रासायनिक दवाइयों एवं खाद बीज पर जीएसटी समाप्त की जाए, मुद्रा लोन की तरह किसानों को तत्काल कृषि लोन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, प्रदेश में किसानों के द्वारा बनाया गया f. p. o. को सरकार सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाएं एवं मान्यता दें,कृषि प्रधान देश में केंद्र सरकार देश का कृषि बजट पेश करें,खरीफ फसलों की अतिवृष्टि अफलन एवं वायरस के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की जाए,पूरे प्रदेश में मक्का ज्वार बाजरा एवं तील की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए, किसानों को 14 घंटे थ्री फेस बिजली उपलब्ध करवाई जाए, मुख्यमंत्री अनुदान से विद्युत ट्रांसफार्मर योजना पुनः चालू की जाए, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की जाए, कृषि यंत्र पर अनुदान कोटा बढ़ाया जाए, प्रदेश में किसानों के लिए राहत कोष बनाया जाए, मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ा जाए, खरीफ वर्ष 2019-20 सोयाबीन की फसल आरबीसी 6-4 के अंतर्गत राहत राशि जो कि 33% बकाया है यह अति शीघ्र किसानों के खातों में डाली जाए, रजिस्ट्री होते ही साथ में ही नामांतरण दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाए, गंजाल मोरंग सिंचाई परियोजना के कार्य को गति प्रदान करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जा जाऐ, सरकार द्वारा मूंग खरीदी की गति को बढ़ाया जाए एवं तय समय सीमा में सभी किसानों से मूंग खरीदी की जाए,बिजली विभाग द्वारा पिछले कुछ महा से घरेलू बिजली बिल की राशि बहुत ज्यादा बड़ा कर दी जा रही है जिसे कम किया जाए,आगामी रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए सिराली तहसील में आवश्यकतानुसार रासायनिक खाद डीएपी एवं यूरिया की वितरण व्यवस्था D M Oके द्वारा सिराली में केंद्र बनाकर किया जाए, सिराली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बहुत बड़े क्षेत्र में अतिवृष्टि और अज्ञात वायरस के कारण सोयाबीन फसल खराब हुई है जिसका शीघ्र खड़ी फसल का कृषि विभाग राजस्व विभाग एवं बीमा कंपनी के द्वारा सर्वे कर आरबीसी 6-4 के अंतर्गत किसानों को राहत राशि एवं बीमा राशि दिलाई जाए,आगामी रबी सीजन से पूर्व शासन की योजना अनुसार किसानों को गेहूं एवं चने के बीच उपलब्ध करवाया जाए, सिराली माचक नहर अति वर्षा के कारण घोंघई नदी पर क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे रबी सीजन से पूर्व ठीक किया जाए, सिराली तहसील के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायत एवं नगर परिषद सिराली में किसानों को स्वयं के ट्रैक्टर ट्रालीयो से घरेलू उपयोग के लिए बजरी लाने की अनुमति दी जाए, सिराली क्षेत्र में गोवंश पर अज्ञात बीमारी के कारण पशुपालकों में भय का वातावरण है इस को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पशु टीकाकरण करवाया जाए।
इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रांतीय सदस्य शैतान सिंह राजपूत जिला सदस्य विनय पटेल तहसील मंत्री विजेश मुकाती तहसील सदस्य दुर्गेश चौहान, प्रदीप पाटील हरिओम गोर बलराम गौर एवं अन्य किसान उपस्थित रहे,