अशोक कुमार साहू ✍️✍️✍️







ग्राम पंचायत रक्सा में पीएमजीएसवाई योजना द्वारा बनाए गए रोड हुआ ध्वस्त महज 7 महीने टूट चुका रोड कौन हैं इसके जवाबदेह।
जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत रक्सा में सात महीने पहले (pmgsy) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रोड निर्माण कार्य कराया गया था जो ठेकेदारों द्वारा बहुत ही घटिया रोड निर्माण किया गया है रोड चारो तरफ से टूट गया, और रोड उखड़ना शुरू हो गया है
यह रोड निर्माण ग्राम रिझोंहा से ग्राम कोलर, रक्सा, बड़ार, बड़ारी सुदूर पहुंच मार्ग है जिसे ठेकेदारों द्वारा बहुत घटिया रोड निर्माण कराया गया यह रोड अभी से टूटना शुरू कर दिया है।
आपको बता कि इस रोड पर काम करवाने वाले ठेकेदार और उनके कर्मचारियों द्वारा इस रोड पर डामर, गिट्टी की चोरी की है डामर गिट्टी के जगह पर मिट्टी डाल दिया गया है और ऊपर से डामर की लीपा पोती कर दिया गया है
ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व बीस साल पहले इसी रोड को जिस ठेकेदार ने बनवाया था वह बहुत मजबूत बनवाया गया था लेकिन अभी जिस ठेकेदार ने इसी रोड़ को पुनः तोड़वा कर बनाया है जो बहुत ही खराब, और घटिया तरीके से बनाया है इसके जवाबदेही कौन है सरकार से ग्रामीणों ने जांच की मांग की है

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है