ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


दिनांक 15 /09/2022 को फरियादी हरिप्रसाद पिता कालीचरण सिंह उम्र 30 साल निवासी पावर प्लांट बाना बेड़ा ने रिपोर्ट किया कि वहां पीएलसी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्य करता है अगस्त माह में सोनादेह और भौरा के बीच रोड पर लगे साइन बोर्ड को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 379 भादवी का कायम कर विवेचना की गई दौरान विवेचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एसडीओपी शाहपुर महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर द्वारा टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के ग्रामों में मुखबीर लगाकर पतारसी करने पर ग्राम बानाबेहड़ा के छोटू पिता किशोरी धुर्वे उम्र 23 साल के घर के आसपास साइन बोर्ड होना पता चला जो संदिग्ध छोटू धुर्वे से पूछताछ करने पर ग्राम के दो अन्य नाबालिक लड़कों के साथ मिलकर रोड के किनारे में लगे हुए लोहे के साइन बोर्ड को आरी से काट कर चुराना स्वीकार किया आरोपी तथा नाबालिक बालकों से कुल 10 नग लोहे के साइन बोर्ड बरामद किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका चौकी प्रभारी भौरा उनि इरफान कुरैशी प्रधान आरक्षक 677 दीपक कटिहार आरक्षक 444 विवेक व आरक्षक 157 प्रवीण की मुख्य भूमिका रही

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है