संतोष माटे कर

गौशाला प्रबंधन सह आलंबन स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र नरखेड में नरखेड़ में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हवन पूजन कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई व इस अवसर पर गायत्री परिवार के श्याम राव बारस्कर, मानिक राव देशमुख, नारायण देशमुख,
बलदेव काले ,कारू डोंगरदिए ,जगदीश चौधरी, अनिल पाटेकर, रितेश परिहार ,ने उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा जी का हवन पूजन कर जयंती मनाई साथ ही निर्माण कार्य में आने वाले सभी औजार एवम अन्य आवस्यक उपकरणों का भी पूजन किया गया । मानिक राव देशमुख जी ने विश्वकर्मा जी के द्वारा ईश्वरीय कार्य में दिए गए योगदान का उल्लेख किया एवं प्रत्येक निर्माण कार्य में विश्वकर्मा जी के अहम भूमिका को बताया इस विश्व धरा पर जो भी निर्माण कार्य होते हैं वह विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से ही संपन्न किए जाते हैं विश्वकर्मा जी की कृपा दृष्टि मानव मात्र पर बनी रहे उनका स्नेह आशीर्वाद हम सभी को उत्तरोत्तर उन्नति की ओर अग्रसर करें इस भाव के साथ गायत्री परिवार के उपस्थित भाइयों ने विश्वकर्मा जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया lमीडिया प्रभारी नारायण देशमुख गायत्री परिवार की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है