*हंडिया
तहसीलदार ने तौल कांटे की पूजा अर्चना कर किया गेहूँ खरीदी केंद्र का शुभारंभ*
हरदा
सोमवार को हंडिया कृषि उपज उपमंडी परिसर में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी केंद्र का हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा ने तौल कांटे की विधिवत पूजा अर्चना कर माँ रेवा का नाम लेकर शुभारंभ किया। हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने बताया कि सेवा सहकारी समिति,हंडिया द्वारा उक खरीदी की जा रही है। मौके पर तौल कांटे पर 50 किलोग्राम का बांट रखकर भी तौल कांटे की शुद्धता की जांच की गई।खरीदी केंद्र पर गेहूँ तुलवाने वाले प्रथम किसान सूरज मंडलोई का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया। एवं तहसीलदार डॉ.शर्मा ने खरीदी केंद्र पर आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम करने हेतु मंडी सचिव व समिति प्रबंधक को निर्देश दिए। इस मौके पर मंडी सचिव हरनारायण जाट,समिति प्रबंधक गोपीकिशन यादव,सहायक अभिषेक तिवारी,आफ्टेटर बाबू लाल गुर्जर वरिष्ठ नागरिक अवन्तिका तिवारी व अन्य ग्रामीणों के साथ हम्माल भी उपस्थित रहे।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रहटगांव खंड के दूधकच्छ मंडल के ग्राम पान्तलाई में 5 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।
आज 26 नवम्बर, 2025 को शासकीय एल एन पी बालक उ.