Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम खुदिया के पास स्यानी नदी पुल पर से पानी में गिरने से दो युवक पानी के तेज वहाव में वह गए जिनकी तलाश शुक्रवार देर रात्रि से लगातार की गई है, जिसमें एक युवक की लाश घटना के कुछ ही घंटो में मिल गई थी, जो दीपक राजपूत निवासी सिराली के रूप में हुई है।
वही दूसरे युवक शुभम राजपूत की तलाश जारी रही, जिसमें 24 घंटो के बाद दूसरी लाश भी घटना से करीब 3-4 किमी. नीचे ग्राम विचपुरी की तरफ नदी में मिली, घटना के बाद से ही पुलिस विभाग एवं SDERF की टीम लगातार तलाश कर रहीं थी, वही परिवार के सदस्य भी अपने परिजनों के साथ लगातार नदी के आसपास तलाश करते रहे,

क्या है पुरा मामला

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को करीब 7 बजे ग्राम खुदिया स्यानी नदी पर दीपक राजपूत निवासी सिराली एवं शुभम राजपूत निवासी विक्रमपुर घुमने गए थे, वहां अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर दोनों नदी के पुल पर बैठे थे और दोनों के बीच आपस में किसी बात को लेकर बहस विवाद होने लगा, इसकी आवाज सुनकर ग्राम खुदिया निवासी अनिल राजपूत अपने दोस्तों के साथ जब नदी के पुल पर पहुचा तो वहां किसी व्यक्ति की पानी में गिरने की आवाज आई और पुल पर एक चप्पल दिखाई दी और एक मोटर साइकिल भी पास में खडी थी जो शुभम राजपूत विक्रमपुर की बताई गई है, जब आसपास देखने पर कोई भी नजर नहीं आया तो घटना की जानकारी करीब 9 बजे अनिल ने भागवत राजपूत निवासी विक्रमपुर को दी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुचे और युवकों की आसपास तलाश करने लगे नहीं मिलने पर भागवत राजपूत निवासी विक्रमपुर द्वारा घटना की जानकारी सिराली थाना प्रभारी को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी मदन पंवार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचे और ग्रामीणो के साथ रात में ही युवकों की तलाश में जुट गए, वही शुक्रवार शनिवार दरमियान रात्रि करीब 12 बजे दीपक राजपूत की लाश एक किलोमीटर दूर जिनवान्या खुदिया रोड पर नदी में फसी मिली । वही दूसरे युवक शुभम राजपूत निवासी विक्रमपुर की तलाश पुलिस एवं SDERF ने जारी रखने के बाद 24 घंटो का समय बितने पर शनिवार करीब रात 8 बजे 3 से 4 किमी. खुदिया से दूर विचपुरी के पास से लाश बरामद की गई, दोनों परिवार में मातम पसरा हुआ है वही शुभम राजपूत निवासी विक्रमपुर तीन वहनो का एकलौता भाई था जिनका रो रो कर बुरा हाल है,

पुलिस विभाग एवं SDERF की टीम लगातार करती रही तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के निर्देश पर घटना स्थल पर पहुचे खिरकिया SDOP उदयभान सिंह एवं तहसीलदार राजेन्द्र पंवार, व सिराली थाना प्रभारी मदन पंवार सहित पुलिस टीम एवं SDERF हरदा एवं गोताखोरों की टीम घटना के समय से लगातार कड़ी मशक्कत के साथ दोनों युवकों की तलाश कर रहीं थी, जिसमें दोनों युवकों का शव बरामद किया गया है, वही शनिवार को दीपक राजपूत निवासी सिराली के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौपा गया,
वही शुभम राजपूत निवासी विक्रमपुर का शव शनिवार देर रात्रि में नदी से बरामद किया गया है, जिसके शव को पोस्टमार्टम करने के लिए रविवार खिरकिया भेजा जायेगा,