*पाठक को नगरीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया*

भिंड – मध्य प्रदेश में आगामी 17 नगर पालिका एवं 29 नगर परिषद के चुनाव हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक को जिला शहडोल के जयसिंहनगर नगर परिषद का चुनाव प्रभारी बनाया ।
पाठक ने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद करता हूं और मुझे खुशी है कि पार्टी ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है और शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरूंगा।
पाठक को प्रभारी बनने की भाजपा जिला मंत्री उपेंद्र राजोरिया, युवा मोर्चा जिला प्रभारी कुलदीप यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान, युवा मोर्चा पूर्व कार्यसमिति सदस्य आकाश पुरोहित, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हृदेश पुरोहित- वैभव चतुर्वेदी, जिला मंत्री राजीव मिश्रा, युवा मोर्चा सुरपुरा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे आदि नेता गणों ने बधाई दी।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब