Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा /किरण रांका

देश में महगॉई दर चरम पर हैं। घरेलू गैस सिलेण्डर, खाद्य तेल, तुवर दाल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओ के दाम दिन प्रतिदिन दिन बढते जा रहे हैं। गरीब, मध्यम वर्ग एवं आम आदमी के लिए अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल होता जा रहा हैं। केन्द्र सरकार का मॅहगाई को कम करने का लेकर कोई ध्यान नही हैं। बढती मॅहगाई से घरेलू महिलाओ को बजट बिगड चुका हैं। देश एवं प्रदेश में महिलाओ पर अत्याचार, उत्पीडन के मामले में दिन ब दिन बढते जा रहे हैं। म.प्र. महिलाओ पर अत्याचार के मामले में अव्वल प्रदेश में श्र्रेणी में हैं। प्रदेश में महिलाऐं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नही हैं। अपराधी बेखौफ होकर महिलाओ पर अत्याचार कर रहे हैं। महिला उत्पीडन के 700 से अधिक मामले प्रदेश में प्रतिमाह पंजीबद्ध होते हैं। ब्लॉक महिला कांग्रेस आष्टा के नैतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर की उपस्थिति में कांग्रेसजनो ने अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मंे मुख्यरूप से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह भाटी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व जनपद अध्यक्ष बापूलाल मालवीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मेहरवान सिंह मूंदीखेडी, कोठरी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नगीना राधेश्याम दलपति, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष खालिद पठान, पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, सुनिल कचनेरिया एडवोकेट, सरपंच जितेन्द्र शौभाखेडी, रमेश मेवाडा जनपद सदस्य, चेतन सिंह ठाकुर, चेतन सिंह भाटी, तबस्सुम बी, श्रीमति हेमलता चौहान, प्रेमलता महेश्वरी, श्रीमति रजनी नरेन्द्र ठाकुर, पूरणसिंह मालवीय, हरी मेवाड़ा, जीवनसिंह मालवीय, गोरे मियां, चेतन ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, कमल सेठ, जहूर मंसूरी, संतोष मालवीय सहित कई कांग्रेसजन् मौजूद थे।
ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाह ने किया