संतोष माटे कर रिपोर्टर


अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से चलाए जा रहे युवा जोड़ो अभियान को गति देने के उद्देश्य से ग्राम टेमझिरा में युवा सम्मेलन आयोजित हुआ ,जिसमें मुलताई विकास खंड समन्वयक गणपति गायकवाड़ ने कहा युवा जाग जाए तो देश अपने आप जाग जाएगा, मुलताई गायत्री शक्ति पीठ के वित्त ट्र्स्टी संजू बरोदे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान परिस्थितियों में लोक कल्याण की दिशा में आज के युवा को प्रत्येक जीव मात्र के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की युग निर्माण योजना में शामिल होने के लिए सभी युवाओं से आवाहन किया एवं कहा कि वे इस योजना में शामिल होकर मानव से महामानव बनने के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं, साथ ही कहा की युवाओ को अपनी प्राचीन संस्कृति को बचाये रखना चाहिए,वही युवा प्रकोष्ठ समन्वयक रामकिशोर बनखेड़े,नारायण देशमुख ने युवाओं का मार्गदर्शन किया, एवं बाल संस्कार शाला प्रभारी अविनाश खंडागरे ने युवाओं को संस्कृति के प्रति प्रेरित किया वही इस अवसर पर युवाओं के साथ गुलाब चंद नरवरे एवं श्रीराम पटेल ,नवलू जी सिमैया उपस्थित थे वही ग्रामीणों ने प्रज्ञा पीठ के 24 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आगामी वर्ष दिसम्बर माह में 24 कुण्डीय यज्ञ पर चर्चा की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है