Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


👉अनुष्का एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने प्रभारी मंत्री को लिखा पत्र
👉 खुलना है बहुत जरूरी परामर्श केंद्र
👉असहाय गरीब दुखी महिलाओं को मिलेगी भारी मदद
👉अनावश्यक होने वाली परेशानियों से मिल जाएगी निजात
👉दमुआ गुड़ी अंबाड़ा :- दमुआ क्षेत्र में परिवार परामर्श केंद्र का खुलना समय की आवश्यकता है इस बात को लेकर क्षेत्र मे निवासरत अनुष्का एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष जीतिका विश्वकर्मा ने जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल को पत्र लिखा आगे जीतिका जी ने पत्र में लिखा है कि इसका खुलना बहुत जरूरी है जिसके खुलने से दुखी और गरीब महिलाओं को भारी मदद मिलेगी साथ ही ऐसी महिलाएं होने वाली अनावश्यक परेशानी से भी बच जाएगी |
सनद रहे कि जिले के पश्चिमी अंचल में स्थित दमुआ क्षेत्र कोल नगरी के नाम से जाना जाता है जो कन्हान क्षेत्र के अंतर्गत आता है |
थाना उप तहसील तो है
सनद रहे कि जिले के पश्चिमी कोयलांचल क्षेत्र के अंतर्गत आता है जो जिला मुख्यालय से जहां 70 किलोमीटर एवं तहसील जुन्नारदेव से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कोयलांचल क्षेत्र होने के चलते यहां बड़े पैमाने पर लोग निवास करते हैं जिनकी सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर यहां पुलिस थाना तो आम लोगों की सुविधाओं को दृष्टिगत रख प्रशासन ने उप तहसील खोल रखी है
परिवार परामर्श केंद्र है जरूरी
👉 शासन के निर्देश पर प्रशासन ने यहां पर पुलिस थाना उप तहसील को खोल रखा है किंतु यहां पर परिवार परामर्श केंद्र अभी तक नहीं खुला है जिसका खुलना बेहद जरूरी है जो अभी थाना जुन्नारदेव में खुला है मात्र दमुआ से जिसकी दूरी लगभग 20 किलोमीटर है एवं थाना क्षेत्र जो लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यदि 50 किलोमीटर दूर से थाना जुन्नारदेव के परिवार परामर्श केंद्र आना हो तो कितना दुख होता होगा सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है |
दुखी असहाय महिलाएं लेती है शरण
👉परिवार परामर्श केंद्र का सहारा दुखी असहाय महिलाएं लेती है एवं जब 50 किलोमीटर की लंबी यात्रा कर थाना जुन्नारदेव के परिवार परामर्श केंद्र आना होता होगा तो उनके दुखों का अंदाजा आसानी से नहीं लगाया जा सकता है साथ ही इस स्थान पर महिलाएं जब तक आती है जब पति एवं परिवार से विरोधा भाष हो जाता है, उस समय अकेली या बच्चों के साथ एक महिला इतनी दूरी कैसे तय कर यहां आती होगी |
परिवार परामर्श केंद्र खुले दमुआ में
👉 अनुष्का एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष जीतिका विश्वकर्मा ने महिलाओं के दुख एवं हो रही भारी परेशानियों को दृष्टिगत रख दमुआ में परिवार परामर्श केंद्र खुले जो बहुत जरूरी है महिलाओं को आने जाने में काफी सुविधा मिल जाएगी इन बातों को ले ही प्रभारी मंत्री कमल पटेल को पत्र लिखा है