Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

सिराली थाना क्षेत्र में दो युवकों की स्यानी नदी में डूबने से मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दोनों की मौत किसी हादसे में या आपसी विवाद में नहीं हुई थी । दोनों युवकों को पुल से निचे गिराकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से उनका विवाद होने के चलते दीपक राजपूत और शुभम राजपूत को नदी में फेंक दिया था। इससे उनकी पानी में डुबने से मौत हो गई थी, सिराली के ग्राम खुदिया में शराब पीने के दौरान स्यानी नदी के पुल से नीचे फेकने से विक्रमपुर निवासी दीपक ओर शुभम राजपूत की मौत हो गई थी। एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में खुदिया के पास स्यानी नदी पर गांव केवलारी के राहुल पिता इमरत लाल कुमरे (23) और कन्हैया पिता बाबूलाल जामुनकर से पूछताछ की गई। तो उन्होंने बताया कि पुल पर से निकलने के दौरान उनका दोनों युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को नदी में फेंक दिया था। सिराली थाना प्रभारी मदन पंवार ने बताया कि आरोपियों ने 16 सितंबर को दोनों युवकों को खुदिया के पास स्यानी नदी के पुल से धक्का देकर गिरा दिया था। घटना के साक्ष छिपाने की नीयत से शुभम राजपूत की बाइक और चप्पल को घटना स्थल से हटा दिया था,

क्या था घटनाक्रम

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितम्बर शुक्रवार रात को करीब 7 बजे ग्राम खुदिया स्यानी नदी पर दीपक राजपूत निवासी सिराली एवं शुभम राजपूत निवासी विक्रमपुर घुमने गए थे, वहां अपनी मोटर साइकिल खड़ी कर दोनों नदी के पुल पर बैठ गए थे, तभी किसी व्यक्ति की लडाई की आवाज सुनकर ग्राम खुदिया निवासी अनिल राजपूत अपने दोस्तों के साथ जब नदी के पुल पर पहुचने से पहले ही वहां किसी व्यक्ति की पानी में गिरने की आवाज आई और पुल पर पहुंचे तो वहा एक चप्पल दिखाई दी और एक मोटर साइकिल भी पास में खडी थी जो शुभम राजपूत विक्रमपुर की बताई गई है, जब आसपास देखने पर कोई भी नजर नहीं आया तो घटना की जानकारी करीब 9 बजे अनिल ने भागवत राजपूत निवासी विक्रमपुर को दी, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुचे और युवकों की आसपास तलाश करने लगे नहीं मिलने पर भागवत राजपूत निवासी विक्रमपुर द्वारा घटना की जानकारी सिराली थाना प्रभारी को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी मदन पंवार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचे और ग्रामीणो के साथ रात में ही युवकों की तलाश में जुट गए, वही शुक्रवार शनिवार दरमियान रात्रि करीब 12 बजे दीपक राजपूत की लाश एक किलोमीटर दूर जिनवान्या खुदिया रोड पर नदी में फसी मिली । वही दूसरे युवक शुभम राजपूत निवासी विक्रमपुर को SDERF की टीम ने 17 सितम्बर करीब रात 8 बजे 3 से 4 किमी. खुदिया से दूर विचपुरी के पास से लाश बरामद किया गई थी,