Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर 23 सितंबर 2022 नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के तहत आगामी 27 सितंबर को मतदान एवं 30 सितंबर को मतगणना की जाना है जिसके परिपेक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक के साथ खुरई पहुंचकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए। स्ट्रॉग रूम एवं मतदान सामग्री वितरण मतगणना स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज चौरसिया, तहसीलदार श्री इसरार अहमद खान, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएं, जिससे समय सीमा में मतदान दलों को सामान का वितरण की जा सके, एवं मतदान के बाद आसानी से सामग्री जमा की जा सके।

  • उन्होंने कहा कि समर्थन मतदान दलों की रवानगी के लिए रूट चार्ट तैयार करें, एवं प्रतीक बस पर बस प्रभारी की तैनाती सुनिश्चित कराएं उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण स्थल एवं मतगणना स्थल पर आवश्यक सीसीटीवी कैमरे लगाएं एवं बैरिकेडिंग कराएं।
    उन्होंने मतगणना के समय मतगणना अधिकारी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएं जिससे मतगणना अधिकारियों को आसानी से मतगणना स्थल तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि समस्त मतदान दलों को मतदान केंद्र पर पहुंचने की ओके रिपोर्ट तत्काल भेजें ।
    कलेक्टर श्री आर्य ने निर्देश दिए कि वर्षा को देखते हुए मतदान सामग्री वितरण के समय पंडाल लगाएं उन्होंने कहा कि मतदान सामग्री स्थल एवं मतगणना स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित करें एवं आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए माइक सिस्टम लगाएं ।