किरण रांका रिपोर्टर

नगर के दूसरे छोर पर बसे अलीपुर क्षेत्र में भी विजयादशमी का पर्व उत्साह से वर्षो से मनाया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां विजयादशमी समिति द्वारा जोरो से की जा रही है। अलीपुरवासी प्रत्येक तीज-त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सभी त्यौहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाते है। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा सकुशल संपन्न हो इसके लिए विधि-विधान से विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने मां कृष्णा की विशेष उपस्थिति में तथा पूर्व नपाध्यक्ष डाॅ. मीना सिंगी, शेषनारायण मुकाती, विनीत सिंगी, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष राहुल चित्तौड़ा, पूर्व पार्षद घनश्याम जांगड़ा, पार्षद राजकुमार मालवीय की मौजूदगी में किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि दशहरा का त्यौहार आमतौर पर पूरे देश में बहुत ही उत्साह और उत्साह के साथ मनाया जाता है। रावण दहन को भगवान राम की बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। रावण दहन के नाम से जाने जाने वाले पुतलों को जलाने का यह कार्य हमें सिखाता है कि हमें हमेशा सदाचार, सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। जिस प्रकार से रावण का पुतला जलता है, उसी प्रकार हमें आपसी ईष्र्या, द्वेष, बुराई को छोड़कर आपसी प्रेम, स्नेह व मिलनसारिता के साथ रहकर एक-दूसरे का सहयोग करना आवश्यक है। साथ ही श्री मेवाड़ा ने विजयादशमी उत्सव समिति के सभी सदस्यों को इस हेतु भी आश्वस्त किया कि नगरपालिका का छोटे से लेकर बड़ा सहयोग हो हर संभव पूरा किया जाएगा। श्री मेवाड़ा ने मौके पर ही साफ-सफाई, जल, प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था हो इसके लिए नपा अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर जितेन्द्र बुदासा, बद्रीप्रसाद वर्मा, कमलेश सांवरिया, राजेन्द्र जैन, अखलेश पंडिया, निखिल मालवीय, रमेश परमार, अनिल मालवीय, महेश पांचाल, बाबू पांचाल, जुगलकिशोर चित्तौड़ा, पूरणमल नायक, कैलाश मालवीय, पिंटू सोनी, पवन पहलवान, राहुल गोस्वामी, पप्पू महेश्वरी आदि मौजूद थे।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी