Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*बिना नंबर के स्कॉर्पियो गाड़ी में मिली कच्ची* ,,,, *शराब एस पी के मार्गदर्शन में हुई कार्यवाही*

भैसदेही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के व्दारा जिले में अवैध ,सटटा ,जुआ ,शराब के विरुद्ध धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय बेतुल श्री पल्लवी गौर बैतूल के मार्गदर्शन मे दिनांक 06/04/21 को चौकी प्रभारी खेड़ी के निर्देशन मे जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक काले रंग स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नंबर प्लेट की जिसमें दो व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब ले झल्लार की ओर आ रहे हैं की सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ एवं साक्षीगण के मुखबिर बताएं स्थान ग्राम कानारा जोड़ पहुंचे एवं जोड़ के दोनों तरफ लुक छुप कर बैठ कर स्कॉर्पियो गाड़ी का इंतजार करने लगे कुछ समय बाद झल्लार की ओर से एक काली रंग की स्कार्पियो गाड़ी आते दिखी जो पास आने पर गाड़ी रोकने का संकेत किया चालक ने गाड़ी रोक दी साथ में बैठा एक व्यक्ति गाड़ी का दरवाजा खोल कर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहन की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद साबिर पिता शेख रफीक उम्र 45 साल निवासी कराजगांव अमरावती महाराष्ट्र का बताया एवं दूसरे भागने वाले का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम मोहम्मद आसिफ पिता अब्दुल सलाम उम्र 18 साल निवासी कराजगांव अमरावती महाराष्ट्र होना बताया एवं समस्त पंचांग गाड़ी काले रंग की कार की तलाशी लेने पर 02 ड्रम 40-40 लिटिर के कुल 80 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली जिसे खोलकर चेक किया जो कच्ची महुआ शराब पाई गई जो आरोपी गणों से कुल 80 लीटर कच्ची महुआ देसी शराब कीमती 4800 रुपए एवं एक काले रंग की स्कार्पियो कीमती 250000 रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली,उनि प्रीति पाटिल ,प्रधान आरक्षक 248 कड़कसिंह ,प्रधान आर 02 चंद्रकिशोर,आरक्षक 675 लीलाधर ,आर 441 देवलाल ,सैनिक 184 महादेव की सराहनीय भूमिका रही।

*भैसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*