मेहगांव कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामहरि शर्मा के नेतृत्व में मनाई गई महात्मा गांधी जयंती

मेहगांव – आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री रामहरि शर्मा ने बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर हम सबको सत्य का मार्ग दिखाया था, ठीक उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर के प्रत्येक कांग्रेस जन आज असहाय, पीड़ित, गरीब की मदद के लिए सदैव तत्पर है।
इसी क्रम में मेहगांव नगर पालिका अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर ने बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के जयंती पर हम सबको प्रेरणा ले करके उनके बताए हुए सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिंड पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सरदार सिंह गुर्जर,सेवादल के जिला सचिव बृजेश मौर्य, युवा नेता मनीष शिवहरे, संदीपन शर्मा, पार्षद हेमंत गुर्जर,रमेश काकर, नंदू राठौर, राम प्रकाश बघेल, महेश गुर्जर आशीष शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है