किरण रांका रिपोर्टर





आष्टा। नगर के सिद्ध पीपल चौक भाऊ बाबा कुम्हार मोहल्ले में देवी दरबार में शारदीय नवरात्रि के मौके पर शनिवार को महा आरती का आयोजन किया गया। इस महा आरती में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। वर्षभर नगर की मातृशक्तिया दिव्य पीपल व उसके समक्ष विराजित देवी भैरव की प्रतिमाओं पर जल अर्पण करने के लिये के लिये सुबहा सबेरे पहुँचती है इस वर्ष नवरात्र में चल प्रतिमा विराजित होने से मातृशक्तियो में उत्साह चरम पर है। मां के दरबार मे दर्शन के लिए भारी भीड़ पहुँच रही है।शाम के समय भी लोगों की भारी भीड़ यहां उमड़ती है। हर दिन यहां पर रात के समय विशेष अलंकारों से आरती की जा रही है। शनिवार को मां के दरबार मे में हजारों लोगों की मौजूदगी में महा आरती का आयोजन किया गया मां की दिव्य प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। जिसे देखने नगर के आम लोग भारी संख्या में पहुंचे। नवरात्रि के मौके पर नगरपुरोहित पं मनीष पाठक व पं डॉ दीपेश पाठक के मार्गदर्शन में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे है और अखंड ज्योति व जयंती रोपण भी किया गया है।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ