Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेंद्र चौहान रिपोर्टर

सहायक सचिव दिनेश खराड़ी जो कि काफी समय से ग्राम पंचायत रातीमाली में सहायक सचिव के पद पर पदस्थ है दिनेश खराड़ी द्वारा ग्राम पंचायत रातीमाली में भ्रष्टाचार अपने पावर के दम पर किया गया है जिसमें आज दिनांक तक किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने उचित कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं दिखाई तथा दिनांक 19 सितंबर को मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में भी देखी गई है पावरफुल दादागिरी शिविर में आए हुए लोगों ने बताया कि सहायक सचिव दिनेश खराड़ी कहता है कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो मेरी पहुंच ऊपर तक है तुमसे जो हो वह कर लो लेकिन मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो मेरी मर्जी होगी तभी में पंचायत पर आऊंगा मुझे कोई जबरदस्ती करके पंचायत में नहीं बुला सकता है इसी बात को लेकर ग्राम पंचायत रातीमाली सरपंच गोपाल खराड़ी ने शिविर में उपस्थित नायब तहसीलदार बबली बर्डे एवं जनपद सदस्य श्रीमती वीणा राठौर को भी इस बात से अवगत कराया जिसमें पटवारी नरेंद्र सांवरिया द्वारा शिविर में ग्राम पंचायत राती माली के पावरफुल सहायक सचिव दिनेश खराड़ी के खिलाफ पंचनामा बनाया गया और जनता ने भी ग्राम पंचायत रा ती माली सहायक सचिव दिनेश खराड़ी के विरुद्ध कई मामलों में भ्रष्टाचार करना बताया । दिनेश खराड़ी द्वारा पंचायत चुनाव से लेकर आज दिनांक तक नवनिर्वाचित सरपंच उप सरपंच एवं पंचो के बीच में रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया है हमेशा कुछ ना कुछ बहाना करके रिकॉर्ड नहीं दिया है इससे यह सिद्ध होता है कि वास्तव में दिनेश खराड़ी कहने में तो एक सहायक सचिव है किंतु पावरफुल भी है साथ ही दिनेश खराड़ी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की सांठगांठ भी प्रतीत होती है इतने पावरफुल व्यक्ति के ग्राम पंचायत में होने के बाद यदि सरपंच सचिव गांव के विकास के कार्य कराना चाहे तो भी नहीं कर सकते हैं क्योंकि एक और दिनेश खराड़ी ने ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड हड़प रखा है और वही दूसरी और उसकी पत्नी ने खाद्यान्न सोसाइटी पर कब्जा कर रखा है दोनों की पावर इतनी है कि पूरी पंचायत का सर्वनाश कर दिया है आए दिन गांव के लोगों से विवाद अपने पावर के दम पर करता रहता है किंतु सहायक सचिव की इतनी शिकायत होने के बाद भी कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है अब देखना है कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बदले गए एवं आए नए वरिष्ठ अधिकारी ग्राम पंचायत रातीमाली के पावरफुल सहायक सचिव दिनेश खराड़ी का क्या बिगाड़ सकते हैं यहां पर जनपद सदस्य श्रीमती वीणा राठौर ने भी ग्राम पंचायत रातीमाली के लोगों को आश्वासन दिलाया है कि वह भी ग्राम पंचायत को हक दिलाने के लिए अधिकारियों से मिलने एवं दिनेश खराड़ी के विरुद्ध कार्रवाई करवाने के लिए ग्राम पंचायत रातीमाली के लोगों के साथ है और मौका आने पर स्वयं ग्राम पंचायत रातीमाली के लोगों के साथ अधिकारियों से मिलने के लिए जाएंगी और कार्रवाई की मांग करेगी जनपद सदस्य श्रीमती वीणा राठौर ने ग्राम पंचायत के लोगों को आश्वासन दिलाया है। झाबुआ ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान की रिपोर्ट।