जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग का आयोजन शा.उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता अंतर्गत जिले के बीना, शाहगढ़, केसली, देवरी, खुरई, ढाना, मालथौन, जैसीनगर, राहतगढ़ एवं सागर के विभिन्न क्लब की लगभग 24 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि शैलेश केशरवानी पार्षद, अभिषेक साहू, राहुल राजपूत,राहुल, मनीष नेमा एवं राकेश तिवारी द्वारा प्रतियोगिता की विजेता टीम खेल परिसर एवं उपविजेता टीम बीना को पुरस्कार वितरित किये गए।
प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी 7 अक्टूबर को खातेगांव, जिला देवास में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने प्रस्थान करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजक संगीता भदौरिया कबड्डी कोच मैच निर्णायक श्री रोहित, कमलेश, भीकम, शैलेन्द्र, राखी एवं बलराम उपस्थित रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है