Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बी.एल.सूर्यवंशी की रिपोर्ट

ग्राम काछीबड़ौदा में विगत पांच से सात वर्षों से समस्या तस की मस पड़ी है जिम्मेदार नहीं ले रहे हैं सूध……

मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम काछीबड़ौदा में पंचायत चौराहे से पुराने तेजाजी मंदिर चौक से होते हुये निकली सीमेंट कांक्रीट सड़क पर कांजी हाउस के ठीक सामने व राठौड़ मोहल्ले में सड़क के आजु-बाजू नालीया निकली हुई है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत के तत्कालीन पदाधिकारियों द्वारा आधी सीमेंट कांक्रीट सड़क को खोद दिया गया था। जिसे आज तक वापस नहीं बनाया गया है। यह सड़क ग्राम रत्तागढ़खेड़ा जिला रतलाम बाईपास के रूप में सातरुण्डा व्हाया रूनिजा मार्ग को टच करती हैं। सड़क के बीचोंबीच नाले में कई दोपहिया व चार पहिया वाहन चालक फंस चुके हैं। और कई बाहरी लोग खोदी गई इस आधी-अधूरी नाली में रात के अंधेरे में गिर चुके हैं। साथ ही लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके साथ-साथ रियासत के समय से बना,ग्राम के अंदर प्रवेश करने वाले मेन गेट से पश्चिम दिशा में ग्राम के बाहर-बाहर बायपास ग्राम रत्तागढ़खेड़ा जिला रतलाम पहुंच मार्ग भी निकल रहा है। मेन गेट से कुछ ही दूरी पर बरगुंडा व चौधरी मोहल्ले के बीचों-बीच की सीमेंट कांक्रीट सड़क की हालत भी बहुत खराब हो रही है। कांक्रीट तो दिख ही नही रह है सिर्फ़ कीचड़ ही कीचड़ पसरा पड़ा है। यह सड़क विगत 15 वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आज भी आंसू बहा रही हैं। साथ ही सब्जी वाहन व सब्जी बेचने वाले के रिक्शा व ठेले भी फस रहे हैं। रहवासीयो ने बताया कि यहां पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी रहवासियों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस तालाब भरे गंदे पानी को कई दिग्गज नेता व ग्राम पंचायत के ईमानदार, शिक्षित, कर्मठ,जुझारू,व पाई-पाई का हिसाब देने वाले,तत्कालीन ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने रहवासियों से झूठे व खोखले वादे करके रहवासियों को गुमराह कर अपना उल्लू सीधा करके घर बैठ गए है। रहवासियों को आज भी नाली के इस गंदे पानी की निकासी नही होने व जमा होने से अनेकों बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। रहवासियों ने यह भी बताया कि हम लोगो ने इस संबंध में ग्राम पंचायत को कई मर्तबा शिकायत भी की थी। किंतु समस्या तस की मस पड़ी है। राहगीरों व रहवासियों ने उक्त दोनों समस्याओं को निदान करने की शासन-प्रशासन से शीघ्र मांग की है।
बदनावर से ब्यूरोचीफ बी.एल.सूर्यवंशी की खास रिपोर्ट