Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बदनावर तहसील ब्यूरो चीफ बी एल सूर्यवंशी की खास रिपोर्ट

पीथा-कुई फोरलेन पर कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना…. पहले भी एक व्यक्ति की जान जा चुकी है

मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत लेबड़- नयागांव फोरलेन से बदनावर व्हाया रुनिजा,काछीबड़ौदा, धमाना,खेरवास मार्ग पीथा-कुई फोरलेन से जोड़ता है। पीथा-कुई फोरलेन से मात्र रूनिजा मार्ग पर आधे किलोमीटर की दूरी पर निजी वंडर सीमेंट फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस फैक्ट्री में पी.डब्ल्यू.डी. की सड़क पर सीमेंट की बोरियों से लदे बड़े-बड़े ट्राले व ट्रके का रातदिन आना-जाना रहता है। साथ ही ट्रेक्टर ट्राली, पिकअप आदि वाहनों की आवाजाही से डामरीकरण सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। डामर तो कहा से कहा तक नही दिख रहा है। मिट्टी भरे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। इन गड्ढों में बरसात के इस समय कई दोपहिया वाहन चालक गिर चुके हैं। इन गड्ढों में मोहर्रम की जगह लाल कच्ची मिट्टी डाली जाती है। जिससे कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। राहगीरों को कीचड़ में निकलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं फोरलेन से सटी पीथा-कुई पर बेतरतीब से सड़क के आजु-बाजु बड़े-बड़े ट्राले खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे राहगीरों को दुर्घटना का अंदेशा हमेशा बना हुआ रहता है। पिछले दिनों में भी यहाँ पर कई अनगिनत हादसे हो चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पिछले एक-दो वर्ष पूर्व यही पीथा-कुई पर तुषार पिता संतोष योगी निवासी धमाना की खड़े ट्राले से टकराने से मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उक्त निजी वंडर सीमेंट फैक्ट्री मालिक को एक लिखित आवेदन-पत्र देने का अनुरोध किया है। साथ ही फेक्ट्री मालिक से भी निवेदन किया कि खुद की निजी सड़क बनाएं और उसी सड़क से अपने मालवाहक का संचालन किया जावे। ताकि राहगीरों को परेशानीयो का सामना ना करना पड़े। व क्षेत्र के कोई बेबस गरीब ग्रामीण ट्रालो से टकराकर मौत के घाट न उतरे। व बेमौत नही मारे जावे।

मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील ब्यूरो चीफ बी एल सूर्यवंशी की खास रिपोर्ट