Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रैली में बारिश को देखते हुए दौड़ने के लिए मैदान के साथ रोड भी तैयार

ब्रिगेडियर श्री दीपेंद्र ने किया निरीक्षण

रैली के दूसरे दिन 4500 युवाओं ने लिया भाग

रैली में पात्र हुए युवाओं ने बनाया रैली को सफल

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन ग्वालियर निवाड़ी के 6000 से अधिक परीक्षार्थियों में से 4500 परीक्षार्थी शामिल हुये। कर्नल संतोष कुमार द्वारा रैली के दूसरे दिन युवाओं को मैदान गीला होने के कारण रैली स्थल की सड़क पर दौड़ आयोजित की गई। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं फौज के द्वारा लगातार प्रयास करने के बाद भर्ती रैली स्थल का मैदान भी अब तैयार कर लिया गया है कहीं भी पानी भराव की स्थिति नहीं है।
उन्होंने बताया कि यदि बारिश नहीं होती है तो अब अभ्यार्थियों की दौड़ मैदान में ही कराई जाएगी किंतु यदि बारिश होगी, तो अभ्यार्थियों को जानकारी देकर सड़क पर दौड कराई जाएगी यदि अभ्यर्थी तैयार होते हैं तो मैदान में दौड़ कराई जाएगी।
कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरुण नायक के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी सपना त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, जिला रोजगार अधिकारी एमके नागवंशी, अंगूरी ठाकुर द्वारा लगातार भर्ती रैली स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर लगातार डॉक्टर एवं एंबुलेंस की व्यवस्था बनाई गई है ।कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने आज अधिकारियों के साथ भारतीय स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर तक चलने वाली भर्ती में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके समक्ष प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि जो अभ्यार्थी युवा रैली में सफल नहीं हो पा रही है उनको वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किफायती दरों पर बसों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई है पुलिस अधीक्षक नायक ने बताया कि रैली स्थल पर पुलिस बल तैनात है एवं लगातार सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर केवल पात्र व्यक्तियों के वाहन ही आवागमन के लिए पात्र हैं।
आज सागर में अग्निवीर रैली के तीसरे दिन सेना के वरिष्ठ अधिकारी ब्रिगेडियर दीपेंद्र मनराई, उप महानिदेशक ने भर्ती रैली स्थल का निरीक्षण किया और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर द्वारा आयोजन के निर्दोष संचालन को देखा और पूरी टीम को बधाई दी ।
रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों में जो अभ्यर्थी सफल हुए हैं वह रैली से संतुष्ट हैं।
उन्होंने बताया कि यहां समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है एवं सेना के नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि यह रैली अन्य रैलियों से इसलिए खास है कि भारी बारिश के बाद भी यहां की व्यवस्थाएं दुरस्त बनी हुई है ।
रैली के तीसरे दिन भिंड के 4963 एवं पन्ना की 1274 कुल 6237 अभ्यार्थी शामिल होंगे।