अंकुश लगाने पर सागर टॉप फाइव सूची में
अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करने पर मुख्यमंत्री ने दी सागर पुलिस को बधाई
ब्यूरो चीप भुजबल जोगी



सागर कमिश्नर, कलेक्टर कान्फ्रेंस में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सागर पुलिस को अपराधों पर तत्काल कार्रवाई कर प्रकरण पंजीबद्ध करने एवं अपराधियों तक पहुंच कर उनको गिरफ्तार करने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को वर्चुअल कान्फ्रेंस के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर कान्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला अधिकारियों की बैठक ले रहे थे ,तभी कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भू माफियाओं, गुंडा एवं शासकीय भूमि पर से कब्जा हटाने में प्रदेश में पांचवें स्थान पर आने एवं संपूर्ण मध्यप्रदेश में सनसनीखेज संवेदनशील अपराधियों को ट्रेस कर अपराधी को गिरफ्तार किए जाने पर बधाई दी है। सागर तथा भोपाल में 5 सोते हुए चौकीदारों की हत्या, अंधे कतल करने वाले अपराधी को गिरफ्तार किया गया, साथ ही गत दिवस एक अपराधी द्वारा लगातार चौकीदारों की हत्या करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए भोपाल में गिरफ्तारी की गई थी एवं जरुआ खेड़ा में लूट कर जिंदा जलाने के बाद अपराधी फरार हो गए थे पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
उक्त समस्त कार्यवाइयों पर सागर पुलिस को बधाई दी है एवं आगे भी इसी प्रकार सक्रियता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान द्वारा सागर जिले की पुलिस को बधाई देने पर संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ,कलेक्टर दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक तरुण नायक सहित जिले की पुलिस को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ