संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ
ई-रोल अंतर्गत आधार संग्रहण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित

ई-रोल के अंतर्गत आधार संग्रहण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिन अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए उनमें तत्कालीन रिटर्निंग अधिकारी भैंसदेही श्री केसी परते, सहायक रिटर्निंग अधिकारी आठनेर श्रीमती लवीना घाघरे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भीमपुर श्री कार्तिक मौर्य शामिल हैं।
आधार संग्रहण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 172 बूथ लेवल अधिकारियों को भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए ।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ