Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अवैध वसूली के आरोप में पुलिस की सक्रियता से तीन आदिवासी युवक गिरफ्तार ..

..

लाँकडाउन के दौरान नियमो का उल्लंघन के नाम पर बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर राजा आदिवासी अपने दो साथी अंकुश औऱ कैलाश आदिवासी के साथ मिलकर राहगीरों को रोककर अवैध वसूली किया करते थे .

अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने सक्रियता के साथ राजा भलावी सहित अन्य सहित कुल तीन आदिवासी युवकों को किया गिरफ्तार

आपको बता दे कि भैसदेही आदिवासी विधानसभा है

न्यूज़ 24×7 इंडिया ✍🏻
योगेश गुप्ता जिला ब्युरो चीफ

बैतुल -भैंसदेही परतवाड़ा स्टेट हाइवे पर चालानी कार्रवाई के नाम पर राहगीरों से अवैध रूप से रुपेय वसुली वाले तीन युवकों को भैसदेही पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है एस डी ओ पी शिवचरण बोहित ने प्रेसवार्ता में मीडिया को जानकारी दी कि 9 अप्रैल को कृष्णा पिता मोहन पांसे जाति कोरकू आदिवासी निवासी कोथलकुंड ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी । कि जूनापानी जोड़ पर सावलमेंढा के तीन लड़के जो लाँकडाउन के उल्लंघन के नाम पर चालानी कार्यवाही करने की धमकी देकर राहगीरों से रुपये वसूला करते है । पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सावलमेंढा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इस मामले में राजा भलावी अंकुश दहिकर एवम कैलाश इवने आदिवासी के खिलाफ अपराध क्रमांक 129/2021 धारा 342,294,384,34 भादवि पंजीबद्ध करके विवेचना की जा रही है । भैंसदेही एस डी ओपी शिवचरण बोहित ने मामले बताया कि तीनों युवक रात के समय जूनापानी जोड़ पर खड़े होकर लाँकडाउन उल्लंघन के नाम पर राहगीरों से चालानी कार्रवाई करने के नाम पर रुपये वसूलते थे । बैतूल परतवाड़ा हाईवे पर राहगीरों में इस घटना से भय का माहौल बन गया था । शिकायत मिलने पर थाने में पर पुलिस ने बड़ी सक्रियता के घटना का खुलासा किया है।