Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन भैंसदेही

*अवैध वसूली के आरोप में पुलिस की सक्रियता से तीन गिरफ्तार

*

*लाँकडाउन उल्लंघन के नाम पर बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर राहगीरों को रोककर करते थे अवैध वसूली,गिरफ्तार तीन तीन आरोपियों में एक पूर्व सरपंच का लड़का।*

भैंसदेही:-भैंसदेही परतवाड़ा स्टेट हाइवे पर चालानी कार्रवाई के नाम पर राहगीरों को लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है,भैंसदेही एसडीओपी शिवचरण बोहित ने आज प्रेसवार्ता कर मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया कि 9 अप्रैल को प्रार्थी कृष्णा पिता मोहन पांसे जाति कोरकू उम्र 26 साल निवासी कोथलकुंड ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जूनापानी जोड़ पर सावलमेंढा के तीन लड़के जो लाँकडाउन के उल्लंघन के नाम पर चालानी कार्यवाही करने की धमकी देकर राहगीरों से पैसे वसूलने का कार्य करते थे जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में पहुंचकर की थी।इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए सावलमेंढा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 129/2021 धारा 342,294,384,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है इन तीनों आरोपीयो के नाम क्रमशः राजा भलावी, अंकुश दहीकर व कैलाश इवने है।भैंसदेही एसडीओपी शिवचरण बोहित ने इस मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि तीनों युवक रात के समय जूनापानी जोड़ पर खड़े होकर लाँकडाउन उल्लंघन के नाम पर राहगीरों से चालानी कार्रवाई कर पैसे लूटने का कार्य करते थे जिससे राहगीरों में बैतूल परतवाड़ा हाईवे पर इस घटना से भय का माहौल बन गया था लेकिन पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे मामले की शिकायत थाने में पहुंचकर की जिस पर पुलिस ने बड़ी गंभीरता से इस मामले की तफ्तीश कर घटना का खुलासा किया और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की।

*भैसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*