Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

— किशोर दा की पुण्यतिथि पर हुआ तीन दिवसीय सुरों के संग्राम का अंत
— देशभर के गायकों ने हिस्सा लेकर दी एक से एक प्रस्तुति
खंडवा।
खंडवा। महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता स्वर सरताज 2022 का गुरुवार को समापन हुआ। ​तीन दिनों से चल रही इस प्रतियोगिता में देशभर के गायकों ने खुद को कसौटी पर परखा। सीनियर वर्ग में स्वर सरताज 2022 का खिताब अनुज डोंगरे और जूनियर वर्ग में रीमा गाडगे को मिला। इन दोनों प्रतियोगियों को 11—11 हजार रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
11 अक्टूबर से गौरीकुंज में चल रहे इस वृहद आयोजन का समापन गुरुवार को प्रदेश की सांस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा और मांधाता विधायक नारायण पटेल की मौजूदगी में हुआ। मध्यप्रदेश मीडिया संघ, खंडवा पत्रकार संघ और लायंस क्लब खंडवा ओजस द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के संयोजक श्याम शुक्ला व संरक्षक आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 44 व जूनियर ग्रुप में 19 प्रतिभागियों के बीच से चुने गए दस—दस श्रेष्ठ गायकों ने गुरुवार को फायनल पर अपने आपको साबित करने के लिए एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के अलावा, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के गायकों ने भी हिस्सेदारी की। फायनल में हुए कड़े मुकाबले में सीनियर वर्ग में खंडवा के अनुज डोंगरे प्रथम रहे, दूसरे स्थान पर अमन गुमास्ता, तीसरे स्थान पर बुरहानपुर के मोहम्मद कामिल ने कब्जा किया। जबकि जूनियर वर्ग में खंडवा की रीमा गाडगे ने स्वर सरताज का खिताब अपने किया। इस वर्ग में दूसरे स्थान पर केविन डेनाल एवं तीसरे स्थान पर श्रुति गंगराड़े रहीं। विजेताओं को 11—11 हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 5—5 हजार रुपए एवं तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों को 3—3 हजार रुपए के नकद इनाम से नवाजा गया। निर्णायकों में मुंबई से आए गायक सुनील बावनिया, दिलीप गोविलकर और प्रफुल्ल मंडलोई थे जबकि स्कोरर की भूमिका शबीना सिद्दीकी ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की संस्कृति मंत्री उठा ठाकुर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक देवेंद्र वर्मा, नारायण पटेल, राज्यमंत्री प्रभार वाले नरेंद्र सिंह तोमर, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, मध्यप्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयवंत ठाकरे, प्रदेश महासचिव आमीर शेख, समाजसेवी डॉ दिलीप हिंदूजा, भाजपा नेता सुनील जैन, त्रिलोक यादव, दिनेश पालीवाल एवं समाजसेवी प्रेरणा दुबेश् राजेश यादव, जय वर्मा, लुकमान मसूद, अरुणसिंह मुन्ना, प्रियंक पाठक, जीवन डिंडोरे, राजू सुनगत,मनोज तिर्थानी, अजय पूर्वे अतिथि के रूप में मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्याम शुक्ला, संरक्षक आसिफ सिद्दीकी, लायंस स्क्लब खंडवा ओजस अध्यक्ष हर्षा शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुकीम मंसूरी, जिलाध्यक्ष कैमरामैन इकाई नितिन झंवर, संजय रायकवार, राम गौड़, हेमंत जोशी, निर्मल मंगवानी आदि ने किया।