ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
गरीबों ने किया तो अतिक्रमण, और अमीरों ने किया तो जागीरदारी :प्रशासन का दोहरा चरित्र

बैतूल जिले के सबसे बड़े व्यस्ततम इलाका
माने जाने वाला मार्केट गंज मार्केट जहाँ बड़े-बड़े व्यापारीयों की दुकाने है जिनके एक हस्तछेप से राजनितिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच जाती है। जिसकी वजह से यहां कोई प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण करी हुई जमीन के मामलों पर हस्तछेप नहीं करता है और वहीं किसी गरीब व्यक्ति जो की रोज कमाते और रोज खाने के लिए अपना व्यवसाय कर रहे है उन पर ही यह अपना जोर आजमाइस कर अपनी ताकत का प्रदर्शन करते है। गंज क्षेत्र में बड़े व्यापारियों की दुकान का सामान रोड़ो पर पसरा रहता है जिसकी वजह से आने जाने वाली आम जनता क़ो भारी मास्कक्त सामना करना पड़ता है। जिसकी और न किसी का ध्यान है और न ही कोई आवाज उठाने वाला है। दीपावली का त्यौहार समीप इस वजह से मार्केट में खरीददारों की आवाजाही अधिक रहती है गंज मैं रोड के बीच डिवाइडर लगे हुए हैं फिर भी एक तरफ के दुकानदारों ने पुरी रोड को यह रखा है जिसके कारण आने जाने वाले आप जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है यहां ट्रैफिक पुलिस के सिपाही भी तैनात रहते हैं लेकिन वो भी मूकदर्शक बने रहते हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है