Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*भाजयुमो ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया का प्रथम नगर आगमन पर किया स्वागत *
भिंड – भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया का बुधवार को भिंड नगर में प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान भिंड आगमन पर नगरपालिका के सामने बीरनगर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक और युवा पार्षद दीपक शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोशीला और बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया।
स्वागत के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक और युवा पार्षद दीपक शर्मा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
स्वागत के बाद पाठक और शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के रूप में भिंड जिले को एक युवा चेहरा मिला है, उनके नेतृत्व में जिले में भाजपा नई ऊंचाई और शिखर को छुएगी ।
इस दौरान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे, मंडल उपाध्यक्ष लवकुश परिहार, नगर उपाध्यक्ष सूरज बरुआ, युवा नेता पुष्पेंद्र भारौली, शिवनंदन भदौरिया, रमन मदरिया, तोषेंद्र मिश्रा , मार्कण्डे शर्मा, मनोज पुरोहित, दिलीप राठौर आदि कार्यकर्ता स्वागत में मौजूद रहे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754