Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख आसिफ़ रिपोर्टर

भारतीय सिनेमा के पहले महानायक अशोक कुमार के जन्मदिवास पर बंगले पर हुआ आयोजन

खंडवा। 1987 में किशोर कुमार के निधन के बाद भारतीय सिनेमा के पहले महानायक दादामुनी यानी अशोक कुमार ने जीवन में कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया। 13 अक्टूबर को किशोर दा के निधन ने दादामुनी के जन्मदिन को भी भुला दिया। भारतीय सिनेमा को यह अनमोल रत्न भी खंडवा ने ही दिया था। दि इंटरनेशनल किशोर कुमार फाउंडेशन ने किशोर दा की पुण्यतिथि के अगले दिन 14 अगस्त को दादामुनी का 111वां जन्मदिन केक काटकर मनाया।
कार्यक्रम संयोजक सैयद साजिद सईद और आसिफ सिद्दीकी ने बताया अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनुप कुमार के पुश्तैनी मकान में यह आयोजन गुरुवार रात किया गया था। इस मौके पर स्वर सरताज 2022 प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतियोगियों का भी यहां पर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक और यूटयूबर योगेश मीणा, जूनियर देवानंद के रूप अभिनय करने वाले अहमदाबाद के अशोक प्रजापति, अजीम हाशिम, भाजपा नेता सुनील जैन, राजकोट से आए द्वारकादास सोनी, टाटानगर झारखंड से आए केके ओझा, उदघोषक प्रफुल्ल मंडलोई, शुरूआत सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था की अध्यक्ष शबीना सिद्दीकी, जयकिशन तीर्थनी, निसार खान आदि ने स्वर सरताज 2022 के सीनियर वर्ग विजेता अनुज डोंगरे, अमित शेंडे और मोहम्मद कामिल बुरहानपुर के साथ ही जूनियर वर्ग के विजेता रीमा गाडगे, केविन डॉनल और श्रुति गंगराड़े का सम्मान किया। इस मौके पर देशभर से आए गायकों ने किशोर दा के नगमे भी पेश किए।