Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेंद्र चौहान रिपोर्टर

वैसे तो ग्राम पंचायत चुनाव समाप्त हो चुके हैं किंतु चुनाव जीतने के बाद भी वर्तमान सरपंच काफी समय से सरपंच पद को लेकर बैठे हैं किंतु विकास कार्यों में लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं जिसको लेकर सरपंच उम्मीदवार सतीश अजनार जो कि चुनाव हार चुके हैं किंतु गांव के विकास के लिए जिस प्रकार से उन्होंने वादे किए थे उन वादों पर खरा उतरते नजर आ रहे हैं भले ही उन्हें सरपंच सीट नहीं मिली हो किंतु गांव के विकास में किसी तरीके की कमी नहीं आने देंगे बिजली सड़क और पानी के लिए और गरीब लोगों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए भी वे तन मन धन से तत्पर नजर आ रहे हैं वैसे देखा जाए तो ग्राम पंचायत पारा में काफी विकास होना सालों से बाकि पड़ा है यहां की वास्तविक स्थिति देखी जाए तो काफी दयनीय है जिसे देखकर हर किसी को दया आ जाय, किंतु कुछ गांधी छापों के कारण यहां का विकास कहीं भटक चुका हैं और यहां के अधिकारी कर्मचारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है क्योंकि आज के समय में हर कोई गांधी छाप को सलाम करता है जबकि सतीश अजनार इन चीजों से परे होकर गांव की समस्याओं को सामने लाकर विकास कार्यों को लेकर जंग छेड़ चुके है जोकि काफी हद तक सही भी है अब देखना यह होगा कि सतीस अजनार इस लड़ाई में कब तक बने रहते हैं और ग्राम पंचायत की इस दयनीय स्थिति का कितना विकास करवा पाते हैं ।

झाबुआ ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान की रिपोर्ट