राधेश्याम सोनी रिपोर्टर
मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत एवं दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई सतत जारी है

। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से नमूनों की त्वरित जांच की जा रही है एवं लीगल नमूने भी लिए जा रहे हैं जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।
आज दिनांक 19/10/2022 को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैस के निर्देश अनुसार
दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए त्यौहार पर ज्यादा बिक्री होने खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहण किया जा रहा है खाद्य निरीक्षण अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि आज दिनांक 19.10.22 को घोड़ाडोंगरी तहसील में 06 लीगल नमूने जांच हेतु. लिए गए जिसमें मिठाई के 02, बेसन का 01, कलाकंद का 01, गुलाब जामुन का 01, पनीर का 01 नमूना शामिल है । भैंसदेही तहसील में दो लीगल नमूने छेने का 1 व मिठाई का 1लिए गए सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाएंगे प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनिंग प्रोग्राम में व्यापारियों को खाद्य व्यवसाय से जुड़ी बारीकियां एवं खाद्य पदार्थो की जांच के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जन सामान्य को जानकारी दी । सभी खाद्य कारोबारियों को विधि अनुसार स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए खाद्य निरीक्षण अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया समय-समय वे अपनी खाद्य परीक्षण टीम के साथ होटल और रेस्टोरेंट व मिष्ठान भंडार ओके जांच करते रहेंगे जिससे कि लोगों तक शुद्ध खाद्य पदार्थ पहुंच सके मिलावट रोकने के लिए अपने संपर्क सूत्रों सेबी ने बाहर से आ रहे मिलावटी सामान की सूचना पर कार्रवाई करते हैं जिससे जिले में लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके दीपावली के त्यौहार को देखते हुए विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी रहेगी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है