Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर जिला के विकास
खण्ड राहतगढ़ की ग्राम पंचायत झिला तथा खेजरामाफी में मुख्यमंत्री जन सेवा का आयोजन किया गया

झिला तथा खेजरा माफी में खुलेंगे चार करोड़ की लागत से अस्पताल, प्रसव की होगी सुविधा उपलब्ध

मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर के दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ग्राम पंचायत झिला, पचायत तथा खेजरा माफी पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर ग्रामवासी को शहर वासी को छोटी-छोटी समस्याओं से मुक्त कराने के लिए योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर ग्राम पंचायत में शिविर लगा रही है ।
कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले तथा हर परिवार हर गांव समस्याओं से मुक्त हो उन्होंने आवाहन किया कि सभी लोग जागरूक बने तथा शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें क्योंकि यह शिविर नहीं समस्याओं का समाधान शिविर है। जिन समस्याओं के लिए आप कई दिनों तक सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों के चक्कर लगाते थे। अब इस शिविर के माध्यम से वह समस्याएं आपकी चंद दिनों में ही समाप्त हो जाएंगी। सभी ग्राम पंचायत में दो बार शिविर लगाए जा रहे हैं प्रथम शिविर में आवेदन लेकर अधिकारी जाएंगे तथा दूसरे शिविर में यह अधिकारी आपकी समस्याओं का निदान करके लाएंगे। इसलिए सभी लोग शिविर का लाभ लें और अपने आवेदन अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाएं। उन्हों ने अधिकारियों को आदेश किया कि जो लोग आवेदन नहीं लिख सकते हैं उनके आवेदन तथा समस्याएं अधिकारी खुद लिखे और जल्द से जल्द उनका निराकरण करें।
चार करोड़ की लागत से खुलेगी अस्पताल
मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर के दौरान ग्राम पंचायत झिला, तथा खेजरा माफी में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 4 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य अस्पताल का भूमि पूजन किया। इन अस्पतालों में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध रहेंगे तथा प्रसव की सुविधा भी होगी ताकि ग्रामीण क्षेत्र की माताओं ,बहनों को दूर अस्पताल में ना जाना पड़े इस के अलावा ग्राम पंचायतों में मंगल भवन, कचरा गाड़ी, सहित सड़क रोड का भूमि पूजन कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों को दी। साथ ही हर ग्राम पंचायत में चल रहे नल जल योजनाओं के कार्यों को लेकर क्षेत्रवासियों को जागरूक रहने को कहा उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में हो रहे सभी काम आपके लिए हैं और आपको ही इसकी निगरानी करना है जो ठेकेदार, कर्मचारी ठीक से काम ना करें उसकी शिकायत करें। क्योंकि यह काम एक बार होते हैं। इसलिए इनकी निगरानी करना आपका लोगो का काम है क्योंकि यह कार्य आपके लिए ही है।
इस अवसर पर सरपंच राजकुमार राजपूत, जनपद सदस्य शैतान सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह, रामबाबू दुबे, भाजपा नेता नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित राय, विनोद ओसवाल, नगर पालिका राहतगढ़ अध्यक्ष गोलू राय, विनोद कपूर ,गोविंद सिंह बटयावदा, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ,अजब सिंह इमरत कुशवाहा , राम पटेल , साबिर खान ,संदेश जैन ,निसार खान मंगल सिंह, देवूअहिरवार, राजेंद्र कुर्मी, मोहन कुर्मी ,पहलाद विश्वकर्मा सहित एसडीएम, तहसीलदार ,सीईओ ,पटवारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे