Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर में पिछले एक वर्ष में देश में 264 पुलिसकर्मी कर्तव्य की बलिवेदी पर शहीद हुए बटालियन परिसर सागर में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशोभन बनर्जी (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एवं निदेशक जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर द्वारा विगत एक वर्ष में कर्तव्य की बलिवेदी में शहीद हुये 264 अधिकारियों, कर्मचारियों के नामों का वाचन किया गया श्रद्धासुमन अर्पित किये गये एवं परेड द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को सलामी भी दी गई। इस अवसर पर अनुराग, पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, दीपक आर्य कलेक्टर तरूण नायक पुलिस अधीक्षक, डॉ. रविन्द्र वर्मा सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल, अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मंजूलता यादव उप सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल, अमित कुमार वट्टी सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल, शिवाली चतुर्वेदी सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल, के अनुरक्ति साबनानी सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल एवं जिले के समस्त पुलिस इकाईयों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित शहीदों के परिजनों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन चन्द्रप्रभा जैन, जेएनपीए सागर द्वारा एवं परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर पुष्पेन्द्र सिंह मरावी निरीक्षक, सहायक परेड कमाण्डर राहुल पाण्डे, उप निरीक्षक 10वीं वाहिनी विसबल सागर के द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम के व्यवस्थाप राकेश नामदेव, सामग्री अध्यक्ष 10वीं वाहिनी विसबल सागर रहे।
उक्त अवसर पर 16 जुलाई 1991 में नक्सलवाद क्षेत्र बालाघाट में शहीद हुए आर. स्व. कृष्ण अहिरवार की पत्नी पुष्पादेवी, स्व. रविन्द्रनाथ द्विवेदी की पुत्री मंदाकिनी द्विवेदी, स्व. तारकेश्वर पाण्डे की पत्नी उमादेवी पाण्डे, स्व. रामचरण की पत्नी धनवंति बाई. स्व. संतोष सिंह की पत्नी रामदेवी एवं जिला बल सागर के शहीद स्व शिवलाल कुशवाहा के पुत्र विजय शंकर कुशवाहा, स्व. रामभरोसे के पुत्र चन्द्रभान ज्योतिषी, स्व. जयगोविन्द सिंह यादव के पुत्र नंदजी यादव, स्व. के.सी. तिवारी के पुत्र राकेश तिवारी, स्व. श्यामलाल दुबे की पत्नी राधाबाई, स्व. दिनेश दुबे की पत्नी किरण दुबे को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस के उन अमर शहीदों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजली अर्पित की जाती है जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गौरवान्वित किया है। ऐसे अमर शहीदों के परिजनों को भी शहीद दिवस पर सम्मानित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है।