Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण राका रिपोर्टर



केशव माधव स्मृति न्यास के तत्वावधान में संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर के 11 मोहल्लों में जाकर लगभग 143 परिवारों में दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें संघ परिवार की मातृशक्तियां भी उपस्थित रही। प्रत्येक परिवार में लक्ष्मी पूजन की सामग्री- दीपक, बाती, तेल, लक्ष्मीजी का पाना, बंधनवार, आरती की पुस्तक, चायपत्ती के पैकेट, बच्चो के कपड़ो के साथ ही मिठाई का भी वितरण किया और सभी परिवारजनों को दीपावली पर्व की बधाइयां दी।
जिला कुटुंबप्रबोधन संयोजक एवं सह जिला संघ चालक पारसमल सिंघवी ने बताया कि हम तो अपने परिवार के साथ मिलकर दीपावली पर्व मनाते हैं पर हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए स्वंय को बलिदान करने वाले सैनिकों और उनके परिवारो को स्मरण कर एक दीपक बलिदानी सैनिकों की याद में लगाना चाहिए। अपने घरों में काम करने वाले, सेवा बस्तीयो में रहने वाले लोगो के बीच मे जाकर त्यौहार मनाना चाहिए।
‌ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नगर कार्यवाह गणेश सोनी, सह कार्यवाह मुकेश गुलवानी, त्रिलोक वोहरा, घनश्याम परमार, रमेशचंद्र भूतिया, पुरुषोत्तम चंदवानी,देवानंद भोजवानी, प्रवीण धारीवाल, ईशवर मेवाड़ा, जयश सोनी, अवधेश पंड्या, लक्ष्मीनारायण मेवाड़ा, दिनेश परमार, विशाल पारख, अनिल, आयुष सोनी, आकाश कचनेरिया, देवेंद्र चौहान, हेमंत बागवान, नीरज जैन, लोकेंद्र,अरविंद भाटी, राजू शर्मा, राहुल सांवरिया, अनमोल जेन,रोहित भूतिया, रमेश मालवीय, गुरुचरण परमार, नमन शर्मा, देवकरण मालवीय, नीलेश खण्डेलवाल, कुँवर कुशवाहा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।