Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्राम पंचायत मुसादेही में माता मंदिर के पास जिला पंचायत निधि से डेढ़ लाख रुपए की लागत से रंगमंच का होगा निर्माण जिला पंचायत सदस्य ने भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत मुसादेही में माता मंदिर के पास डेढ़ लाख रुपए की लागत से बनेगा रंगमंच रविवार को जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके ने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया जिला पंचायत सदस्य कमलेश ने मूसादेहि भूमि पूजन कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी कमल फूल की सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है हर घर जल और नल जीवन मिशन के तहत हर घर नल और उसमें जल की व्यवस्था की जा रही है जिसके तहत जल्द ही मूसादेहि में पानी टंकी का भी निर्माण होगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों के पक्के आवास बनाए जा रहे हैं मुसादेही ग्राम वासियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भगवा गमछा और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया पंडित शुभम कृष्ण शर्मा जी ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर भूमि पूजन संपन्न कराया भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके मानकादेही खुर्द से जनपद सदस्य कुबेर सिंह सूर्यवंशी भाजपा उमरेठ मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य विक्की चौहान कन्हरगांव क्षेत्र से जनपद सदस्य रेवती रमेश चंद्रवंशी भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल उपाध्यक्ष इंद्रलाल टांडेकर गुरु पटेल मनीराम पटेल पवन पटेल नरेंद्र ठावरे पंकज अंबेदास पंचायत सचिव विनय शर्मा रोजगार सहायक अमित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति में भूमि पूजन सरकार प्रारंभ किया गया