Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ थाना मलावर

*आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में
*मर्ग जांच के दौरान हुआ खुलासा, मारपीट से क्षुब्ध होकर कर की अपनी जीवन लीला खत्म*

जिला पुलिस कप्तान के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में घटित अपराधों एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में थाना मलावर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले अन्य व्यक्ति को पुलिस टीम ने अपनी गिरफ्त में लिया है। दिनांक 12.04.21 को सूचनाकर्ता हरिप्रसाद पिता रंगलाल सेन निवासी बारवा ने सूचना दी कि आज सुबह 6:00 बजे भारत पिता कन्हैयालाल सुतार उम्र 35 साल निवासी बारवा ने नाले के पास बारवा रोड पर फांसी लगा ली है। भारत सिंह का शव चंदन के पेड़ पर लटका है। सूचनाकर्ता की उक्त सूचना पर थाना मलावर में मर्ग क्रमांक 5/21 धारा 174 सीआरपीसी का कायम कर जांच में लिया गया तथा मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री भारतेंदु शर्मा के मार्गदर्शन में उक्त मर्ग की जांच हेतु टीम गठित कर जांच की गई, जांच में कुछ अलग ही तथ्य निकलकर सामने है जिसके चलते पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच में पाया कि मृतक भारत सुतार पेशे से कारीगर था जो मकान दुकान आदि बनाने का काम करता था। उक्त मृतक द्वारा बारवा निवासी लख्मीचंद उर्फ लक्ष्मीचंद पिता रंगलाल दांगी के दुकान बारवा जोड़ पर टैंक व दुकान बनाने का कार्य किया था जिसके पैसे का लेन देन करने के हिसाब को लेकर लक्ष्मीचंद उर्फ लक्ष्मीचंद दांगी ने वहां उपस्थित लोगों के समक्ष मृतक भारत को हाथ थप्पड़ से मारपीट कर दी थी तथा मृतक का अनादर कर उसे वहां से भगा दिया जिससे क्षुब्ध व प्रताड़ित होकर भारत सुतार (विश्वकर्मा) उम्र 35 साल निवासी बारवा द्वारा रात्रि में ही नाले के पास ग्राम बारवा में मफलर से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
जांच पर से मृतक भारत के साथ मारपीट करने वाले लख्मीचंद उर्फ लक्ष्मीचंद दांगी निवासी बारवा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/2021 दिनांक 16.04.21 धारा 306 भादवि का पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
मार्ग जांच एवं उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी मलावर उनि प्रदीप गोलिया, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश यादव, सहायक उपनिरीक्षक मनोहर शर्मा , प्रधान आरक्षक 477 मुकेश एवं आरक्षक 933 सुनील थाना मलावर की विशेष भूमिका रही

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट