Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बैठे बैठे क्या करे करना है कुछ
शुरू करो क्रिकेट का सट्टा लेकर
आई पी एल का नाम 9 गिरफ्तार

लॉक डाउन के दिनो में चल रहा
आई पी एल सट्टे का बड़ा कारोबार…..

लॉक डाउन के दौरान आई पी एल का खेल रहे सटोरियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सट्टा लगाते नव आई पी एल शौकीन सटोरीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो का मशरूका भी किया जप्त ….

न्यूज़ 24 x7 इंडिया जिला बैतूल
ब्युरो चीफ योगेश गुप्ता

बैतूल – आई पी एल पर लाखों का सट्टा लगाने वाले 9 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सटोरियों के पास से पुलिस ने लाखों रुपए का मशरूका जब्त किया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पत्रकार वार्ता में एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि मिश्रा ने जिला बैतूल के थाना 17 अप्रेल की शाम को सूचना प्राप्त हुई की मुबंई इण्डियन एवं सनराईजर हैदराबाद को खेले जा रहे आई . पी.एल . 20-20 क्रिकेट मैच में एक गिरोह के द्वारा संगठीत होकर मोबाईल की तकनीक का उपयोग करके मैच में चौके छक्के विकेट लेने व हार -जीत पर लाखों रुपये का दाव लगवा रहें है । उक्त सूचना पर गंज बैतूल पुलिस थाना के द्वारा सबसे पहले अजय दवंडे निवासी बडोरा को जे.एच. कॉलेज के पास से पकड़ा जो अपने मोबईल में क्रिकेट मजा 11 एप्प के माध्यम से सट्टा खिला रहा था। जिससे पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की तथागत उर्फ बुलु मिश्रा , आबिद एवं अनादि मिश्रा व एक अन्य व्यक्ति ने उसे आई.पी.एल. सट्टे के लिए लाईन के मोबाईल नबर प्रदान किए थे । जिससे वह अन्य खिलाडियों से सट्टा लगवा सके तथा बुलु अपने टीम आबिद बुकि व साथियों के साथ अनादि मिश्रा के घर बोरियाकला रायपुर छत्तीसगढ़ में अपने घर पर बैठकर आई.पी.एल. का मुख्य सट्टा संचालित कर रहे हैं । इसी प्रकार तथागत उर्फ मिश्रा बैतूल जिले में विशाल प्रजापति एवं सिद्धार्थ चौरसिया बैतूल , आमला क्षेत्र में मोहम्मद ताज उर्फ डम्मा , बोरदेही में शुभम साहू , मुलताई में – शुभम शिवहरे , हिमांशु देशमुख , हिमांशु अग्रवाल को सट्टा खिलाने के लिए लगाया था जो बुलु मिश्रा के द्वारा आबंटित लाईन के नबंरो के द्वारा पैसा लगवाते थे । उक्त सभी आई.पी.एल. के सट्टोरियों को निरन्तर दबीश देकर गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मोबाईल , नगदी रकम बरामद की गई है साथ ही टी.वी. सेटटॉप बॉक्स छतरी भी बरामद की गई है उक्त प्रकरण में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए सट्टोरियों के मुख्य केन्द्र बोरिया कला रायपुर छत्तीसगढ़ अनादि मिश्रा के घर पर दबीश दी गई जहां से भी मोबाईल व नगदी बरामद हुए एवं जिसने बताय कि वह मुख्य आरोपी- तथागत उर्फ बुलु मिश्रा , आबिद खान एवं अक्षय तातेड़ के साथ आई.पी.एल. का सट्टा लाईन का नबर देकर प्रत्येक मैच में चला रहा था जो उसके उक्त साथी फरार हो गए जिनकी निरन्तर तलाश जारी हैं । प्रकरण में अन्य सट्टोरियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है जिनकी विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है । उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा अधिनियम , 109 भादवि , 66 आई.टी. एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
सट्टा खेलने वाले पकड़ाए आईं पी एल के सटोरियों की सूची में

01 – अनादि मिश्रा पिता आलोक मिश्रा उम्र 20 साल निवासी बोरिया कला रायपुर छत्तीसगढ़ 02 – अजय दवंडे पिता भद्द दवंडे उम्र 37 साल निवासी आदर्श आई.टी.आई. बडोरा थाना बैतूल बाजार 03 – विशाल प्रजापति पिता महादेव प्रजापति उम्र 23 साल निवासी टिकारी बैतूल 04 – सिद्धार्थ चौरसिया पिता दिनेश चौरसिया उम्र 25 साल निवासी मराठी मोहल्ला दुर्गा वार्ड कोठी बाजार बैतूल 05 – ताज मोहम्मद उर्फ डम्मा पिता मोहम्मद आफाक उम्र 44 साल निवासी पीरमंजील मेन रोड आमला 06- हिमांशु पिता संजीव देशमुख उम्र 19 साल निवासी भगत सिंह वार्ड मुलताई 07 – शुभम पिता कैलाश साहू उम्र 23 साल निवासी आंगनबाड़ी के पास बोरदेही 08 – शुभम पिता राजु शिवहरे उम्र 29 साल निवासी प्रभात पट्टन मुलताई 09- हिंमाशु पिता श्याम अग्रवाल उम्र 20 साल निवासी अग्रवाल ज्वेलर्स विवेकानन्द वार्ड मुलताई शामिल है।

फरार होने वालों सटोरियों युवकों की सूची में :
01 – आबिद खान निवासी मुलताई 02- तथागत मिश्रा उर्फ निवासी उड़दन बैतूल 03 – अक्षय तातेड़ निवासी बैतूल फरार हो गए है।
पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से 179500 रुपए ,11 नग मोबाईल किमती , टी.वी . एवं सेट टॉप बॉक्स मय छत्री और नगदी -103100 रुपये जप्त किये है। सटोरियों युवकों की सट्टे के डायरियों में एवं मोबाईल के व्हाट्सएप्प की चैंटिंग में लगभग । करोड़ का हिसाब लिखा हुआ पाया गया । उपरोक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) बैतूल नितेश पटेल , अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) मुलताई सुश्री नम्रता सौंधिया , थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार कुमरे , थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक आदित्य सेन , थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक सुरेश सोलंकी , उपनिरी नेपाल सिंह थाना बोरदेही , उनि इरफान कुरैशी थाना साईखेड़ा , सउनि जुगल किशोर सिंह थाना गंज , प्रआर . निलेश सोनी , प्र.आर. अंकित पढ़री कापसे , आर नितिन , आर जैसपाल , आरक्षक देवेन्द्र माहोरिया , सायबर सेल आर राजेन्द्र , आर दिपेन्द्र , आर मयूर थाना बैतूल , आर विकास जैन , आर . रोहित कुशवाह थाना मुलताई , आर विवेक चौरे , आर सुभाष मण्डलोई थाना बोरदेही की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं ।