पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर







पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्वविधायक पं रमेश दुबे एवं पूर्व शिक्षा मंत्री नानाभाऊ माहोड़े भोपाल प्रवास के दौरान सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी एवम् जिले के प्रभारी व कृषि मंत्री कमल पटेल जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
पूर्व विधायक श्री दुबे जी व पूर्व मंत्री/विधायक नानाभाऊ मोहोड़ के साथ चौरई विधानसभा के बिछुआ मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे,चांद नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दानसिंह ठाकुर,बिछुआ नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद बोबडे, बिछुआ नप उपाध्यक्ष मंगलेश दुबे,जनपद पंचायत बिछुआ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे ने भी नेताद्वय से भेट की है।
पूर्व विधायक श्री दुबे जी ने प्रभारी मंत्री कमल पटेल जी और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के ओएसडी से भेट कर क्षेत्र एवं नगर परिषद चांद बिछुआ के विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर पत्र सौंपा है और जल्द कार्रवाई की मांग रखी ।
इस दौरान वरिष्ठ डा विजेंद्र ठाकुर, ईश्वरसिंह पटेल, नेमीसिंह रघुवंशी, दीपक दुबे, पंकज साहू उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है