किरण रांका रिपोर्टर


आष्टा। हमारा नगर अपने आकार के साथ व्यापार के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, चाहे अनाज के क्रय-विक्रय हो या कपड़ा, किराना आदि सभी क्षेत्र में नगर अव्वल है। सभी प्रकार के व्यापार, व्यवसाय नगर में संचालित है। पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी व्यापार, व्यवसाय करने में अब पीछे नही है।
इस आशय के विचार विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने बायपास शहवाजपुरा स्थित नवनिर्मित यादव पेवर्स एण्ड पाईप इंडस्ट्रीज के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रघुनाथसिंह मालवीय थे, वहीं नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन थी। शुभारंभ के पूर्व अतिथिगणों का स्वागत इंडस्ट्रीज के संचालकगण पूर्व पार्षद पंकज यादव, राजेश वर्मा, अफसर खां मंसूरी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर किया गया। नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने कार्यक्रम पर आमंत्रित करने पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, वहीं नवनिर्मित प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालकगणों को शुभकामनाएं बधाई दी। इस अवसर पर अनोखीलाल खंडेलवाल, शेषनारायण मुकाती, भूरू खां, पार्षद तारा कटारिया, रवि शर्मा, विशाल चैरसिया, डाॅ. सलीम, कमलेश जैन, सुभाष नामदेव, कल्लू मुकाती, आरिस खां, जाहिद गुड्डू, तेजसिंह राठौर, शेख रईस, जगदीश पटेल, युवराजसिंह, मनीष धारवां, केदार मेवाड़ा, विजय मेवाड़ा, कृपालसिंह पटाड़ा, राकेश सुराना, रवि सोनी, जितेन्द्र बुदासा, उवेसउर्रहमान, मुश्ताक पहलवान, प्रदीप कुशवाह सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है