किरण रांका रिपोर्टर


समाज संगठित, शिक्षित एवं जागरूक होने की अत्यधिक आवश्यकता है, इस आशय के विचार दिल्ली के निर्भया केस में दोषियों को फांसी की सजा दिलाकर सुर्खियो में आने वाली वकील सीमा समृद्धि कुशवाह ने 6 नवम्बर 2022 को मानस भवन भोपाल में प्रांतीय कुशवाह समाज म0प्र0 के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किये। प्रांतीय कुशवाह समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाह राज्यमंत्री (उपाध्यक्ष बीज एवं फार्म विकास निगम) एवं मुख्य विशिष्ट अतिथि जी.पी. माली (प्रदेशाध्यक्ष संयुक्त माली-सैनी मरार समाज म.प्र.) एवं एड. धर्मेन्द्रसिंह कुशवाह ग्वालियर (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य ओबीसी महासभा) एवं नारायणसिंह कुशवाह संरक्षक (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय कुशवाह समाज म.प्र.) एवं शिवकांत कुशवाह (सिविल जज) रहे। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को सम्मान पत्र एवं पुरूष्कार वितरण कर सम्मानित किया गया, साथ ही पार्षद, सरपंच, जनप्रतिनिधियो का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर आष्टा के पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह ने आष्टा के कुशवाह समाज में जागरूकता व राजनीतिक आदि की प्रशंशा करते हुए अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर आष्टा से पूर्व पार्षद नरेन्द्र कुशवाह के साथ सुनील कचनेरिया एडवोकेट, हेमराज कुशवाह सरपंच बिजलोन, संजय कुशवाह, प्रकाश कुशवाहा मामा, रवि कुशवाह, सुशील कुशवाह, हेमराज कुशवाह, जगदीश कुशवाह, मोहनलाल कुशवाह, किशोरीलाल कुशवाह, प्रतिक महाडिक, राहुल कुशवाह, सुरेश कुशवाह, नरेन्द्र कुशवाह पटेल जिम, गोपाल कुशवाह, अमरचंद कुशवाह पटेल भी मौजूद रहे।
More Stories
आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे निगरानी में ट्रॉफीक पुलिस की लोगसेवा में सुरक्षा की अनोखी पहल
नपा ने प्रारंभ किया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कर्मचारियों को सौंपे झंडे
ग्राम पंचायत गोलकोट में ₹10400 की बूंदी का घोटाला: ग्राम पंचायत गोलकोट में बड़ा खेल