मेंहगांव रामलीला में अहिरावण बध की लीला का हुआ मंचन।
स्थानीय लोक गायकों के लाँगुरिया रहे आकर्षण का केन्द्र

मेंहगांव-महामण्डलेश्वर ददरौआ सरकार की अध्यक्षता में चल रही रामलीला मेंहगांव में आज की रामलीला का आरंभ प्रभु श्री राम की आरती से हुआ आज की आरती जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया के पति इंजीनियर सुनील सिंह भदौरिया पूर्व जनपद अध्यक्ष मेंहगांव द्वारा की गयी।
आज की लीला के प्रथम दृश्य में लंका का राजा रावण अपने दरवार में कुंभकरण बध सुनकर दुःखी और व्याकुल हो जाता है तब उसे पाताल लोक के राजा और अपने बेटा अहिरावण का ध्यान आता है तब वह ध्यानाकर्षण मंत्र का जाप कर अहिरावण को लंका बुलाकर युद्ध की ताजा स्थिति व आगामी रणनीति तहत अहिरावण को रामादल में भेजता है अहिरावण विभीषण का वेश बनाकर रामलक्ष्मण का हरण करके पाताल लोक ले जाता है जहाँ वह अपनी कुलदेवी पर बलि चढा़ने का निर्णय लेता है किंतु हनुमान जब अपने प्रभु की खोज में जाते हैं वहाँ गिद्ध-गिद्धनी की बात से राम का पता मिलने पर पाताल लोक पहुँचकर देवी के स्थान पर स्थापित होकर अहिरावण का बध कर राम लक्ष्मण को रामादल लेकर आते हैं।
इस अवसर पर देवी के दरवार में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक शैली में गाए गये मैयारानी के भजन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब