राम राज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका।
रामराज्य पर कन्याभो के साथ मेंहगांव रामलीला का समापन।

मेंहगांव-महामण्डलेश्वर ददरौआ सरकार की अध्यक्षता में चल रही मेंहगांव रामलीला के शताब्दी समारोह-2022 का समापन रामराज्य की स्थापना के साथ हुआ इस अवसर पर हवन एवं कन्याभोज का आयोजन किया गया।
आज की रामलीला का शुभारंभ प्रभु श्री राम की आरती के साथ हुआ।आज की आरती चौधरी अभिजीत चौधरी उपाख्य मनु चौधरी सुपुत्र मुकेश जी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मध्यप्रदेश तथा लज्जाराम हरीप्रसाद दीक्षित सेवा ट्रस्ट के संचालक श्रीकृष्ण दीक्षित उपाख्य गट्टू भैया तेजपुरा की ओर से गणेश पाराशर पत्रकार द्वारा की गयी ।
आज की लीला का मंचन रावण के दरवार से हुआ जिसमें वह अंतिम और निर्णायक युद्ध का मन बनाकर युद्धभूमि में उपस्थित होता है और राम को युद्ध के लिए ललकारता है प्रभु राम युद्ध को ही अंतिम समझकर युद्ध के लिए तैयार होते हैं किंतु रावण मरता नहीं है।
विभीषण के बताने पर राम रावण की नाभि में वाण मारकर उसका अमृत कुंड सोख लेते हैं और रावण युद्ध भूमि में मारा जाता है।
राम लौटकर अयोध्या आते हैं और गुरुदेव वशिष्ठ प्रथम तिलक कर रामराज की घोषणा करते हैं।
आज वशिष्ठ की भूमिका में वनखण्डेश्वर महाराज के पुजारी ने रामराज्य के लिए प्रथम तिलक किया इसके बाद सभी समिति सदस्यों ने राम दरवार की आरती की और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम को एक बर्ष के लिए विश्राम दिया गया।
सभी समिति सदस्यों ने श्रद्धेय ददरौआ सरकार के जयकारों के साथ समिति अध्यक्ष से शुभाशीष की याचना की।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
गीता स्वाध्याय से सम्भव है सभी समस्याओं का समाधान
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान